Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

हरियाणा में मेडिकल छात्रा का अपहरण कर टॉर्चर करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Haryana Medical Student Kidnapping: कोलकाता में हुए चौंकाने वाले बलात्कार और हत्या मामले के कुछ दिनों बाद, एक और परेशान करने वाली घटना सामने आई है, इस बार हरियाणा के रोहतक से। पीजीआई, रोहतक की प्रथम वर्ष की बीडीएस छात्रा पर एक सीनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर हमला किया। यह घटना तब प्रकाश में आई जब पीड़िता डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह रोती हुई और हमले के कारण अपने शरीर पर हुए घावों को दिखाती हुई नजर आ रही थी। बताया गया है कि सात महीने तक सीनियर डॉक्टर ने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

ख़बर के अनुसार हाल ही में डॉ. मनिंदर कौशिक ने बीडीएस कर रही इस छात्रा को किडनैप कर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि 16 अगस्त की शाम को आरोपी मनिंदर ने मेडिकल कैंपस से उसे अगवा कर लिया। रात को वह उसे अंबाला और चंडीगढ़ घुमाता रहा। आरोप है कि डॉक्टर ने शादी और संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर को बुरी तरह पीटा। पिटाई से शरीर पर चोट के निशान बन गए। इसके बाद 17 अगस्त की शाम तकरीबन 3.30 बजे आरोपी डॉक्टर छात्रा को पीजीआईएमएस के गेट पर फेंककर फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों को दी। उन्होंने पीजीआईएमएस प्रशासन और पुलिस को मामले से अवगत कराया। छात्रा का कहना है कि आरोपी सात महीने से उसे परेशान कर रहा था।

पीड़ित छात्रा बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वहीं, एनाटॉमी विभाग का रेजिडेंट डॉक्टर मनिंदर छात्र-छात्राओं को पढ़ाता है। खुद पीजीआईएमएस से एमडी की डिग्री कर रहा था, जिसे अब हेल्थ यूनिवर्सिटी ने कैंसिल कर दिया है‌ 17 अगस्त को रोहतक के पीटीबीडी शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की मेडिकल लीगल रिपोर्ट में डॉक्टर को लगी चोटों का विवरण दिया गया है।

रिपोर्ट में उसके सिर, चेहरे, गर्दन, हाथ, पीठ के निचले हिस्से और जांघों सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में कई चोटों, खरोंचों और दर्द की शिकायतों का उल्लेख है। पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन ही की रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोमवार को हेल्थ मिनिस्टर डॉ कमल गुप्ता पीजीआई पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने एक्शन शुरू कर दिया है। कल ही उन्होंने वहां के वाइस चांसलर, डायरेक्टर, एसपी से डीजीपी से भी इस केस को लेकर चर्चा की है। गुप्ता ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज से रेस्टिगेट कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है और उस पर कई गंभीर धाराएं भी लगी हैं।

Related posts

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मेटीरियल लीक, दो वर्कर्स के बेहोश होने की खबर

Awaaz India TV

Munawar Faruqui Hospitalised : बेड पर बेसुध लेटे है Munawar, दोस्त ने शेयर कि Photo।

Awaaz India TV

गाजियाबाद में झोपडी में रह रहे लोगों के साथ हुए हिंसक मामले पर अखिलेश यादव ने न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया।

Awaaz India TV

Nepal के काठमांडू में टेकऑफ के दौरान Surya Airlines का विमान हुआ Crash

Awaaz India TV

Shah Rukh Khan Health: Heat stroke के शिकार Shah Rukh Khan अस्पताल से घर आए।

Awaaz India TV

Hardik Pandya और Natasa Stankovic ने 4 साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया।

Awaaz India TV

Leave a Comment