Awaaz India TV
Health is Wealth Top Headlines

5 हजार कि.मी. दूर Doctor, फिर भी हो गई सर्जरी, Medical Science का कमाल

Medical Miracles Surgery: आज का दौर टेक्नोलॉजी का है। मेडिकल साइंस के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी एक से बढ़कर एक करतब दिखा रही है। इस सेक्टर में रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जमकर प्रयोग हो रहे हैं। पिछले दिनों चीन में भी ऐसा ही हैरतअंगेज कारनामा सामने आया। वहां के सर्जनों ने रोबोट की मदद से 5 हजार किमी दूर बैठकर सफल सर्जरी  को अंजाम दिया।

ख़बर के अनुसार चीन के शंघाई चेस्ट हॉस्पिटल में सर्जनों ने एक रोबोटिक ऑपरेशन किया है। जब ये ऑपरेशन किया गया तब मरीज और सर्जिकल रोबोट झिंजियांग के कशगर में मौजूद थे, और सर्जन शंघाई के चेस्ट हॉस्पिटल में थे। दोनों शहरों के बीच करीब 5 हजार किमी का फासला है। इस ऑपरेशन में डॉक्टर ल्यु क्विंग्क्वान ने मरीज के फेफड़े से ट्यूमर को हटाया।

इस प्रक्रिया में रोबोट की मदद ली गई और ये ऑपरेशन सफल भी हो गया। शंघाई डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का ये पहला हॉस्पिटल है जहां पर रोबोट की मदद से सर्जरी की गई है। रोबोट सर्जरी के साथ ही शंघाई चेस्ट हॉस्पिटल रोबोट टेक्नोलॉजी में एडवांस रिसर्च तथा डेवलपमेंट कर रहा है।

Related posts

विधायकों के साथ बापा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Ajit Pawar

Awaaz India TV

IND VS IRE T20 World Cup 2024 : India का पहला T20 World Cup का पहला मुकाबला Ireland के साथ।

Awaaz India TV

PM Sheikh Hasina के Bangladesh छोड़कर भागाने पर ढाका में बढ़ा तनाव, PM आवास पर घुसे प्रदर्शनकारी।

Awaaz India TV

Modi सरकार के 11वां बजट Congress के घोषणा पत्र की नकल पर Supriya Shrinet की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Maharashtra: सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार बारामती के मंदिर में मिले, एक-दूसरे को गले लगाया

Awaaz India TV

High Court ने की Arvind Kejriwal की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे

Awaaz India TV

Leave a Comment