Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

High Court ने की Arvind Kejriwal की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे

Arvind Kejriwal Bail Reject: कथित शराब घोटाले में सजा काट रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली और जमानत याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है‌। इन दोनों याचिकाओं को खारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को स्पेशल जज के पास जाने के लिए कहा है। ये दोनों याचिकाएं जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की कोर्ट ने खारिज की हैं।दिल्ली हाइकोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में CBI द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही माना है।

दूसरी ओर बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर भारत 24 न्यूज चैनल की खबर के साथ ट्वीट करते हुए केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया है।
बता दें कि दिल्ली के शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को ED और CBI ने गिरफ्तार किया है। CM केजरीवाल की तरफ से दोनों एजेसियों की गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती दी गई थी। साथ ही अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की CBI गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 17 जुलाई को और नियमित जमानत याचिका पर 29 जुलाई को फैसला सुरक्षित रखा था।

Related posts

लोकसभा में दिए भाषण से शब्द हटाए जाने पर Rahul Gandhi ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal का गिरा शुगर लेवल।

Awaaz India TV

हम सोमालिया जैसी सर्विस पाने के लिए इंग्लैंड की तरह टैक्स देते हैं… आप सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी को जमकर घेरा

Awaaz India TV

Sachin Tendulkar Guard Dead : Service Gun से ली खुदकी जान ।

Awaaz India TV

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर वाले मामले में राहुल गांधी ने कानून व्यवस्था के लिए खड़ा किया सवाल।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : अनुपमा फेम रुपाली गांगुली Joins BJP।

Awaaz India TV

Leave a Comment