Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

ढोंगी बाबा की दुकान बंद, नींबू चटाकर महिला को Pregnant करने का करता था दावा

Dhongi Baba Exposed:छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बुटीपाली गांव में प्रशासन ने एक ढोंगी बाबा के दरबार को बंद करा दिया है। 36 वर्षीय पीतांबर जगत उर्फ़ जगत बाबा उर्फ बूटी वाला बाबा संतान की इच्छुक महिलाओं को नींबू चटाकर गर्भधारण में करवाने का दावा करता था। पिछले कुछ बरसों में इस बाबा का इतना प्रचार हो गया था कि पूरे छत्तीसगढ़ से लेकर पड़ोसी राज्यों जैसे ओड़िशा, झारखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से लेकर कश्मीर तक से हजारों की तादाद में लोग यहां आ रहे थे। पिछले कई सालों से हर मंगलवार और शनिवार को बाबा का दरबार लगता था। इन दो दिनों में दो-तीन हजार की भीड़ जुटती थी।

सिर्फ़ 5 वीं क्लास तक पढ़ा बाबा पिछले कई सालों से हर मंगलवार और शनिवार को अपने निवास पर शिविर लगा रहा था। वो दरबार में आई महिला को एक पूरा नींबू चूसने को देता था। साथ ही आक का एक फूल भी खिलाता था। इसके बाद कहता था कि 15 मिनट के बाद वो प्रेगनेंट हो जाएगी। चाहे तो महिला सोनोग्राफी करवा सकती है लेकिन इसके पहले महिला को दरबार से परमीशन लेनी चाहिए, वर्ना सोनोग्राफी में निगेटिव रिपोर्ट आएगी।

मामला तब रडार पर आया जब छत्तीसगढ़ अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्रा ने महासमुंद जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बाबा की  गतिविधियों की सूचना दी। जवाब में, कलेक्टर ने तहसीलदार, एसडीएम, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आदि समेत पुलिस की एक टीम को जांच के लिए बुटीपाली गांव भेजा । अफसरों की टीम ने उपस्थित लोगों के बयान दर्ज किए और जगत बाबा के शिविरों के बारे में सबूत इकट्ठा किए। साथ ही बाबा को दरबार लगाकर अपना ‘चमत्कारी  इलाज’ न करने की सख्त चेतावनी दी। ऐसा न करने के लिए उससे लिखित में शपथ-पत्र लिया गया। पूछताछ करने पर बाबा ने बताया कि उसे स्थानीय पीर ठाकुर बाबा की सिद्धि है। उन्होंने ही उसे गुफा में सात दिनों तक तपस्या करने के लिए प्रेरित किया और उसके बाद वह चमत्कार करने लगा।

Related posts

Babil Khan’s cryptic post : Girlfriend से Breakup के बाद पोस्ट किये Photos।

Awaaz India TV

दिल्ली में बांग्लादेश बताकर मुसलमानों को पीटने वाले दक्ष चौधरी सामने आया वीडियो।

Awaaz India TV

लाश सूटकेस में डालकर ठिकाने लगाने ले जा रहे थे, दादर में पकड़े गये दो दिव्यांग

Awaaz India TV

Chinmay Mandlekar : बेटे के नाम से हो रहे ट्रोल पर दिया जवाब।

Awaaz India TV

फूड पॉइजनिंग : बरसात में होने वाली आम समस्या! कैसे बचें!

Awaaz India TV

Top 10 News:

Awaaz India TV

Leave a Comment