Awaaz India TV
Uncategorized

जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में आया 21,780 करोड़ रुपये का निवेश, दो साल का उच्चस्तर

इक्विटी म्यूचुअल फंड में जनवरी, 2024 में शुद्ध रूप से 21,780 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह लगभग दो साल में किसी भी महीने में हुआ सबसे अधिक मासिक निवेश है।

इस दौरान निवेशकों ने स्मॉल-कैप फंड को प्राथमिकता देना जारी रखा।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। दिसंबर, 2023 में इस श्रेणी में लगभग 17,000 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

जनवरी में निवेश प्रवाह मार्च, 2022 के बाद से सबसे अधिक था। मार्च, 2022 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 28,463 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि इक्विटी कोषों में लगातार 35 माह से शुद्ध निवेश आ रहा है।

समीक्षाधीन महीने में वैल्यू फंड को छोड़कर, इक्विटी खंड की सभी श्रेणियों में शुद्ध प्रवाह आया।

थीम आधारित फंडों में 4,805 करोड़ रुपये, स्मॉल-कैप फंड में 3,257 करोड़ रुपये और मल्टी-कैप में 3,039 करोड़ रुपये आए। लार्ज-कैप फंड में 1,287 करोड़ रुपये का निवेश आया।

एफवाईईआरएस में शोध उपाध्यक्ष गोपाल कवलिरेड्डी ने कहा कि छोटी कंपनियों में निवेश करने वाले फंड ने लगातार चौथे महीने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध प्रवाह हासिल किया, लेकिन मासिक आधार पर यह राशि 600 करोड़ रुपये कम है।

Related posts

Mr and Mrs Mahi : Mahendra के किरदार में झलकेंगे Rajkumar Rao।

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को देंगे 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, रखेंगे 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव

Awaaz India TV

तनुज विरवानी की स्वास्थ्य दिनचर्या: जाने इनसाइड एज अभिनेता के आहार और कसरत की 5 प्रमुख बात!

Awaaz India TV

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, पंडाल गिरने से ८ से ज़्यादा घायल

Awaaz India TV

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी

Awaaz India TV

Journalist Nikhil Wagle Car Attacked: निखिल वागले की कार पर हमला, स्याही फेंकी गई, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

Awaaz India TV

Leave a Comment