Awaaz India TV
Uncategorized

Delhi Excise Policy: ईडी की ताजा शिकायत के बाद कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को तलब किया

दिल्ली (Delhi) की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले (Delhi excise policy case) से संबंधित धनशोधन मामले में कथित रूप से समन का पालन नहीं करने पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा फिर से की गई शिकायत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को समन जारी किया है।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल को 16 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन जांच में समन का पालन नहीं करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए अदालत में बुधवार को नयी शिकायत दर्ज कराई थी।

निदेशालय ने बताया कि नई शिकायत धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act ) की धारा 50 के तहत संघीय जांच एजेंसी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (Aam Aadmi Party National Convenor Arvind Kejriwal) को भेजे गए समन संख्या चार से आठ का पालन नहीं करने से संबंधित है।

ईडी ने पूर्व में एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर कर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ी धन शोधन जांच में केजरीवाल को जारी किए गए पहले तीन समन पर पेश नहीं होने के लिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था।

Related posts

दिन भर की 20 बड़ी खबरे

Awaaz India TV

महाराष्ट्र में संजय राउत का अजित पवार पर बड़ा हमला, बोले- ‘पीएम मोदी ने खुद इसका खुलासा…’

Awaaz India TV

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पंकज उधास, अंतिम दर्शन के लिए पहुँचे बॉलीवुड के सितारे

Awaaz India TV

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती संग रामलला के किए दर्शन, लगाए ‘जय सिया राम’ के जयकारे

Awaaz India TV

Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताई खुशी, बोले- देश के लिए गर्व की बात

Awaaz India TV

अक्षय कुमार टायगर श्रॉफ की बडे मिया छोटे मिया का टायटल ट्रॅक जारी

Awaaz India TV

Leave a Comment