Awaaz India TV
Entertainment Junction

कियारा आडवाणी को बड़ा झटका, भूलभूलैया 3 में तृप्ति डिमरी कार्तिक के साथ लीड रोल में आएँगी नज़र

भूल भुलैया 2′ की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो वहीं अब फ़िल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म में कियारा आडवाणी की जगह तृप्ति डिमरी कार्तिक के साथ लीड रोल में नज़र आ सकती हैं।

दरअसल कार्तिक आर्यन के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक पजल है. जिसमें एक अभिनेत्री की आधी तस्वीर दिखाई दे रही है। साथ एक लिखा हुआ है- ‘एक चिलिंग स्माइल जो दिलों में खौफ जगा देती है.’ इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने फोटो के साथ एक कैप्शन लिखा, ‘सॉल्व कीजिए इस भूल भुलैया को.

इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को देखकर फैंस ने तृप्ति डिमरी को तुरंत पहचान लिया। दरअसल कार्तिक आर्यन ने जो तस्वीर शेयर की है, उस तस्वीर को तृप्ति ने सोशल मीडिया पर 2022 में शेयर की थी.

ग़ौरतलब है कि ‘भूल भुलैया 2’ में कियारा अडवाणी कार्तिक के साथ लीडिंग रोल में थीं. तो वहीं सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर अभी तक कियारा का नाम कन्फर्म नहीं किया गया है, ऐसे में ये क़यास लगाए जा रहे हैं कि भूलभूलैया ३ में तृप्ति डिमरी कार्तिक के साथ लीड रोल में नज़र आ सकती हैं। हालाँकि कुछ समय पहले तो खबर ये भी थी कि आशिकी 3 के मेकर्स भी तृप्ति डिमरी को कार्तिक आर्यन के साथ कास्ट करना चाहते हैं.

Related posts

Ashwatthama-The Saga Continues में दिखेंगे शाहिद कपूर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया फर्स्ट लुक

Awaaz India TV

Hina Khan ने Breast Cancer की लड़ाई के बीच लगातार दर्द में रहने के बारे में खुलकर की बात, साथ ही शेयर किया एक प्यारा नोटे

Awaaz India TV

मराठी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता विजय कदम को शारद पवार ने दी श्रद्धांजलि।

Awaaz India TV

Thalapathy Vijay Viral Video: Thalapathy Vijay के गाड़ी संग साथ हुई तोड़फोड़ ।

Awaaz India TV

Sonakshi Sinha की Wedding Reception में फैंस ने किया Gatecrashed? Sushant Divgikr ने पोस्ट कर दिए संकेत

Awaaz India TV

Farah Khan और Sajid Khan की मां Menka Irani का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

Awaaz India TV

Leave a Comment