Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Thalapathy Vijay Viral Video: Thalapathy Vijay के गाड़ी संग साथ हुई तोड़फोड़ ।

Thalapathy Vijay Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई उम्दा कलाकार और अभिनेता है वही उन में से एक ऐसे कलाकार है जिन्हे पूरी दुनिया पसंद करती है। सुपरस्टार थलापति विजय (Vijay Thalapathy)  ने अपने एक्टिंग से फैंस के दिल पर राज करते है। फ़िलहाल सुपरस्टार थलापति विजय (Vijay Thalapathy) अपनी अपकमिंग फिल्म “The Greatest of All Time” को लेकर काफी बिजी चल रहे है। वहीं फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट करने के लिए अब वह केरल पहुंच गए हैं।

इस बीच सुपरस्टार से जुड़े कई वीडियोज सामने आ रहे हैं, जहां फैंस अपने चहेते स्टार का ग्रैंड वेलकम करते हुए नजर आ रहे हैं। वही इसी दौरान फैंस के भीड़ ने एक्टर की लग्जरी कार को चारों तरफ से घेर लिया गया। वही बताया जा रहा है की ,लग्जरी गाड़ी पर भी नुकसान हुआ है। बता दे की , इस दौरान थलापति विजय (Vijay Thalapathy) को किसी भी तरह की कोई चोट लगने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन गाड़ी के शीशे और बॉडी पर कई डेंट आए हैं।

“The Greatest of All Time” फिल्म की कहानी एक समुद्री स्काउट स्नाइपर पर आधारित है, जिसे एक निजी सैन्य कंपनी के चंगुल से बचने की कोशिश करते समय उसके ही एक युवा क्लोन द्वारा निशाना बनाया जाता है। AGS एंटरटेनमेंट की यह फिल्म वेंकट प्रभु (Venkat Prabhu) द्वारा डायरेक्ट और कल्पथी एस. अघोरम (Kalpathi S. Aghoram),  कल्पना एस. गणेश (Kalpathi S. Ganesh), कल्पना एस. सुरेश (Kalpathi S. Suresh) द्वारा प्रोडूसेड की गयी है। “The Greatest of All Time” फिल्म 5 सितम्बर को बड़े परदेपर रिलीज़ होगी।  फिल्म में थलापति विजय (Vijay Thalapathy) मुख्या किरदार निभा रहे है।  उन्ही के साथ मीनाक्षी चौधरी (Meenakshi Chaudhary), राघवा लॉरेंस (Raghava Lawrence), प्रभु देवा (Prabhu Deva),और  अजमल अमीर (Ajmal Ameer) जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।

Related posts

अपनी एक छात्रा से रेप करने वाला टीचर पकड़ा गया, नालासोपारा की घटना ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : PM का शपथग्रहण समारोह, Bangladesh और Nepal के PM होंगे विशिष्ट अतिथि ।

Awaaz India TV

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की ख़बर, तिरुवनंतपुरम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Awaaz India TV

मुझे गन प्वाइंट पर किडनैप करने की कोशिश की गई–पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Awaaz India TV

Goa के पास कार्गो शिप में लगी भीषण आग को  बुझाने में जुटा भारतीय तटरक्षक बल!

Awaaz India TV

फाइनल से कुछ घंटे पहले डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगट के लिए इंडिया ब्लॉक सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन किया।

Awaaz India TV

Leave a Comment