Awaaz India TV
Top Headlines

TOP-10 HEADLINE

1= विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली कूच करने के लिए बॉर्डर पर हैं डेट, पंजाब हरियाणा सीमा के खनौरी बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान की हुई मौत, संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान की मौत के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार |

2 = प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बावजूद किसान कर रहे हैं आत्महत्या,एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उठाए सवाल कहा  विज्ञापनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को उनकी उपज के लिए अच्छी कीमत जैसी विभिन्न गारंटी पेश करते आ रहे हैं नजर एक तरफ है मोदी की गारंटी तो दूसरी तरफ कहीं ना कहीं किसान कर रहे हैं आत्महत्या |

3= देश में जारी किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, पीएम ने  लिखा देशभर के किसान भाई बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार है प्रतिबद्ध, इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में दी गई है ऐतिहासिक बढ़ोतरी, सरकार के इस कदम से करोड़ गन्ना उत्पादक किसानों को होगा लाभ |

4=एनसीपी अजीत पवार गुट के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का बड़ा बयान, कहा सत्तारूढ महायुति गठबंधन आगामी चुनाव में राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 45 से अधिक सीट जीतने का करेगा प्रयास, साथ ही उन्होने बिना नाम लिए कहा कुछ नेता अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में होना चाहते हैं शामिल |

5==महाराष्ट्र के रेजीडेंट डॉक्टरों की एक बार फिर  अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, एमआरडी के अध्यक्ष डॉक्टर अभिजीत हेल्गे ने कहा  हड़ताल के दौरान मरीजों के लिए जरूरी चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू |

6 =महाराष्ट्र में  करीब 8,000  रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, डॉक्टरों ने की प्रशासन से बेहतर छात्रावास आवास, वजीफा में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान तत्काल देने की मांग, रेजिडेंट डॉक्टर्स ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को लिखी है चिट्ठी, राज्य के रेजीडेंट डॉक्टरों से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में प्रशासन की गंभीरता में कमी से रेजिडेंट डॉक्टर्स हैं बेहद निराश |

7= पुणे पुलिस को मिली एक बार बड़ी कामयाबी, पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा  ने बड़ी कारवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, छापेमारी के दौरान 140 किलो एमडी ड्रग्स जब्त, गिरोह के तीन मुख्य सूत्रधार को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

8=ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ महाराष्ट्र समेत देशभर के अलग हिस्सों में जारी है पुलिस की छापेमारी, पुलिस ने अब तक करीब 3 हजार 300 करोड़ रुपए की कीमत से ज्यादा  की एमडी ड्रग्स की खेप की है बरामद , मामले की जांच में ड्रग्स सप्लाई करने का विदेशी कनेक्शन होना का खुलासा, पार्सल के जरिए होता था ड्रग्स का गोरखधंधा |

9= अगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कस ली है कमर, क्योंकि चुनाव में अब नहीं बचा है ज्यादा समय, भाजपा इसी महीने के अंत तक कर सकती है उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों के नाम लगभग हो चुके हैं, उन सीटों पर नाम का करेगी पहले ऐलान जिन पर पिछले चुनाव में उसे करना पड़ा था हार का सामना |

10= सोशल मीडिया मंच एक्स ने किसान आंदोलन से जुड़े कई अकाउंट्स और संबंधित फैन पेज को किया सस्पेंड, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय के अनुरोध पर 177 सोशल मीडिया अकाउंट और वेब लिंक को अस्थायी रूप से बंद करने के आईटी मंत्रालय ने आदेश किया था जारी |

Related posts

Shahid Upcoming Film :अब Shahid Kapoor बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज।

Awaaz India TV

ससुरालियों ने दिया BJP की हार का ताना तो दूल्हे ने बुलडोजर पर निकली बारात।

Awaaz India TV

उम्मीद है, नरेन्द्र मोदी को मणिपुर जाने का भी समय मिलेगा–पीएम के वायनाड दौरे पर कांग्रेस ने कसा तंज

Awaaz India TV

Hapur Toll Plaza Viral Video: टोल मांगने पर बुलडोजर चालक ने टोल बूथ कर दिया ध्वस्त।

Awaaz India TV

Pushpa 2:The Rule : No.1 पर ट्रेंड कर रहा है “Pushpa 2” का “Angaro”, 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

Awaaz India TV

40 हज़ार टका में नीलाम हुई थी शेख हसीना की बिल्ली, वापस गणभवन लौटी

Awaaz India TV

Leave a Comment