Awaaz India TV
Desh Ki Baat

कमलनाथ ने किया राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समर्थन, की ये अपील की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पक्ष में समर्थन की अपील की. राहुल की यात्रा अगले महीने मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल ने फोन पर 77 वर्षीय कमलनाथ से बातचीत की और उनसे पार्टी नहीं छोड़ने की अपील की. पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नुकुलनाथ दिल्ली पहुंचे थे.

कमलनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मध्य प्रदेश के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.” उन्होंने लिखा, “हमारे नेता राहुल गांधी देशभर की सड़कों पर चक्कर लगा रहे हैं तथा उन्होंने नाइंसाफी, उत्पीड़न एवं शोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की घोषणा की है.”


उन्होंने राज्य के लोगों से यात्रा से जुड़कर राहुल गांधी की ‘ताकत एवं साहस बनने की’ अपील की. कमलनाथ ने कहा, “आप सभी और मैं मिलकर अन्याय के खिलाफ इस अभियान को तार्किक परिणति तक ले जायेंगे.” कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने दिन में बताया था कि कमलनाथ दो मार्च को ग्वालियर पहुंचेंगे और छह मार्च तक यात्रा में शामिल रहेंगे.


यात्रा पड़ोसी राज्य राजस्थान से मध्यप्रदेश में मुरैना के रास्ते दो मार्च को प्रवेश करेगी और छह मार्च तक ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से गुजरेगी.


इस बीच, कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा से कई कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए.
यादव ने इस अवसर पर कहा कि कई लोग व्याकुल हैं और अंतत: भाजपा में शामिल होंगे.

Related posts

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहां कोर्ट के समन और वारंट भेजे जाएंगे व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल से

Awaaz India TV

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की ख़बर, तिरुवनंतपुरम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Awaaz India TV

Bangladesh के PM के भाग जाने के बाद देश के बदलते हालत को देख Mayawati ने दी प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

शेख हसीना के भागने से बांग्लादेश में बदले हालात, 500 से ज़्यादा ख़ूँख़ार आतंकी जेल तोड़ भाग।

Awaaz India TV

हम 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा कर लेंगे… —78 वें स्वतंत्रता दिवस पर नरेंद्र मोदी के सुविचार

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर की जनता को दी बड़ी सौगात, 4977 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Awaaz India TV

Leave a Comment