Awaaz India TV
Desh Ki Baat

Maharashtra: मुंबई में मनोज जरांगे पाटिल के दो समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के दो समर्थकों को शुक्रवार को मुंबई के चर्चगेट इलाके में एक होटल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया, जहां हाल में जरांगे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियां करने वाला एक व्यक्ति मौजूद था. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. मरीन ड्राइव थाने के अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए दोनों कार्यकर्ता अजय महाराज बारस्कर नाम के व्यक्ति से जरांगे के खिलाफ उसकी टिप्पणियों के बारे में स्पष्टीकरण मांगना चाहते थे.


बारस्कर को प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करना था लेकिन यह कार्यक्रम रद्द हो गया. अधिकारी ने कहा, ‘मराठा आरक्षण समर्थकों का एक समूह शाम 6:45 बजे एक होटल के बाहर इकट्ठा हुआ, जहां बारस्कर मौजूद था. होटल के बाहर तैनात पुलिस ने उनमें से दो को हिरासत में ले लिया.’
उन्होंने कहा, ‘वे जरांगे के समर्थक हैं. उन्हें हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.’ जरांगे जालना में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सारती से राज्य में मराठा आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं.

Related posts

UP के गोंडा में पटरी से उतरे Dibrugarh Express के 10 डिब्बे, 4 की मौत और कई घायल

Awaaz India TV

Rahul Gandhi Stocks Outperform : शेयर बाज़ार में गिरावट, पर Rahul के कुछ शेयरों में तेज़ी

Awaaz India TV

Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौग़ात, फसल ऋण पर की ब्याज माफी की घोषणा

Awaaz India TV

Manipur दौर का वीडियो शेयर करते है Rahul Gandhi ने PM Modi से राज्य के दौरा करने का आग्रह किया।

Awaaz India TV

Dehli Online Scam: Social Media पर लड़की बनकर लाखों की ठगी करने वाला Arrest।

Awaaz India TV

Obscene Content On Social Media Platforms: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री रोकने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका, याचिकाकर्ता ने की ये मांग 

Awaaz India TV

Leave a Comment