Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी का दावा – “शाहजहां शेख पुलिस की ‘सुरक्षित हिरासत’ में”, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख ( TMC leader Sheikh Shahjahan) कल रात से राज्य पुलिस की ‘सुरक्षित हिरासत’ में हैं. वहीं सत्तारूढ़ टीएमसी ने शुभेंदु के दावे को ‘निराधार’ व ‘कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास’ करार देते हुए खारिज कर दिया और जोर देते हुए कहा कि पुलिस शेख को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

नंदीग्राम से विधायक शुभेंदु अधिकारी ने ‘एक्स’ पर दावा किया कि शेख मध्यरात्रि 12 बजे से पुलिस हिरासत में है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ”प्रभावशाली मध्यस्थों के माध्यम से पुलिस के साथ समझौता कर शेख को बरमाजुर ग्राम पंचायत से ले जाया गया. शेख को पुलिस और न्यायिक हिरासत के दौरान उचित देखभाल के समझौते के तहत हिरासत में लिया गया.”

उन्होंने दावा किया, ”शेख को सलाखों के पीछे रहने के दौरान पांच सितारा होटल वाली सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और उसे एक मोबाइल फोन भी दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वह टीएमसी के नेताओं से संपर्क कर सकेगा. और तो और शेख को वुडबर्न वार्ड (सरकारी एसएसकेएम अस्पताल) में एक बिस्तर भी उपलब्ध कराया जाएगा अगर वह वहां कुछ समय बिताना चाहें तो बिता सकता है, जिसे तैयार कर खाली रखा गया है.”

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने दो दिन पहले एक बयान में कहा था कि शेख को एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद अधिकारी ने यह दावा किया है. वहीं टीएमसी नेता शांतनु सेन ने अधिकारी के दावे को निराधार करार दिया.

उन्होंने कहा, ”खबरों में बने रहने के लिए अधिकारी समय-समय पर ऐसे दावे करते रहते हैं, जो न केवल निराधार होते हैं बल्कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास भी हैं. हम उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेते. पुलिस शेख को पकड़ने के लिए उसी प्रकार हरसंभव कोशिश कर रही है जैसे अन्य आरोपियों शिबप्रसाद हाजरा और उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया गया था.”

Related posts

उत्तराखंड उप-चुनाव में Congress के जीत के बाद Alok Sharma का BJP को लेकर बड़ा बयान

Awaaz India TV

फर्रुखाबाद में दो युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

Awaaz India TV

Rajasthan Job Scandal : फर्ज़ी डिग्री से नौकरी करनेवाले जेल जाएंगे-राजस्थान सरकार सख्त हुई

Awaaz India TV

Team India के Victory Parade पर विधायक Rohit Pawar का बड़ा बयान, हम विश्व कप जीत गए, लेकिन

Awaaz India TV

अपनी एक छात्रा से रेप करने वाला टीचर पकड़ा गया, नालासोपारा की घटना ।

Awaaz India TV

Bhima River Boat Incident : Bhima River में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 6 लापता ।

Awaaz India TV

Leave a Comment