Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time

Israel: लेबनान ने किया इजराइल पर मिसाइल हमला,एक भारतीय की मौत, 2 अन्य घायल

इजराइल की उत्तरी सीमा पर स्थित मार्गलियॉट (Israel’s northern border community of Margaliot) के समीप एक बाग में लेबनान की ओर से दागी गयी टैंक रोधी मिसाइल की चपेट में आने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों लोग दक्षिणी राज्य केरल ( southern state of Kerala) के रहने वाले हैं। बचाव सेवा मागेन डेविड अडोम (rescue services Magen David Adom) के प्रवक्ता जाकी हेलेर ने बताया कि मिसाइल सोमवार सुबह करीब 11 बजे उत्तरी इजराइल के गलीली क्षेत्र में मार्गलियॉट (Israel’s Galilee region) के एक बाग में जाकर गिरी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस हमले में केरल में कोल्लम के रहने वाले पैटनिबिन मैक्सवेल की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना में बुश जोसेफ जॉर्ज (Bush Joseph George) और पॉल मेल्विन (Paul Melvin) भी घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘जॉर्ज को चेहरे और शरीर पर चोट आने के बाद बीलिनसन अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसका एक ऑपरेशन किया गया है। वह चोटों से उबर रहा है और उसे निगरानी में रखा गया है। वह भारत में अपने परिवार से बात कर सकता है।”

मेल्विन को मामूली चोट आयी हैं और उसे उत्तरी इजराइल के साफेद शहर में जीव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह केरल के इडुक्की जिले (Idukki district) का रहने वाला है।

ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला लेबनान में हिजबुल्ला की ओर से किया गया है जो गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के बीच हमास के समर्थन में आठ अक्टूबर से ही रोजाना उत्तरी इजराइल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।

Related posts

T20 world cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे Rohit Sharma ।  

Awaaz India TV

NEET पेपर लीक पर मोदी सरकार “उल्टा चोर, कोतवाल को डांटे” वाला ढोंग रच रही है- Mallikarjun Kharge

Awaaz India TV

उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी ज्वैलरी शॉप।

Awaaz India TV

मिंधे-भाजपा शासन अपराधियों का समर्थन करने में अधिक रुचि रखते हैं – शिवसेना (UBT)

Awaaz India TV

Kalki 2898 AD : रिलीज से पहले विवादों में “Kalki 2898 AD”, Korean Artist ने लगाया Art Work चोरी का आरोप

Awaaz India TV

पाली में मंत्री Jhabar Singh Kharra को रास्ते में रोककर महिला ने की शिकायत, पुलिस पर हफ्ता वसूली का संगीन आरोप लगाया।

Awaaz India TV

Leave a Comment