Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर, Aditya-L1 की लॉन्चिंग के समय थे बीमार 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) के अध्यक्ष एस सोमनाथ (S Somanath) ने बताया कि उन्हें भारत के आदित्य एल1 मिशन के प्रक्षेपण के दिन कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था।
‘टारमैक मीडिया हाउस‘ (Tarmak Media House) को दिए  इंटरव्यू में, सोमनाथ ने कहा कि उनके पेट में ट्यूमर (stomach cancer) का सफल ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद कीमोथेरेपी (chemotherapy)  हुई और अब वह बीमारी से पूरी तरह ठीक हो गए हैं।
वहीं यह पूछे जाने पर कि कैंसर से पीड़ित होने का पता चलने पर उनके परिवार की क्या प्रतिक्रिया थी, तो उन्होंने कहा, “ निस्संदेह, उन्हें सदमा लगा होगा, लेकिन अब मैं कैंसर और उसके इलाज को एक समाधान मानता हूं। संदेश है कि यह लाइलाज नहीं है।”

एस सोमनाथ ने कहा कि उन्हें चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan 3 mission) के प्रक्षेपण के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का एहसास हुआ था, लेकिन इसके बारे में बहुत स्पष्ट नहीं था।

कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई की प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए सोमनाथ ने स्वीकार किया, ‘जब मैं इस प्रक्रिया से गुजर रहा था, तो मैं उस समय पूर्ण इलाज को लेकर अनिश्चित था।’

सोमनाथ ने कहा कि उनकी नियमित जांच की जाएगी और स्कैन किया जाएगा, लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और काम पर लौट आए हैं।

उन्होंने मीडिया संस्थान के ‘राइटटेक’ कार्यक्रम के लिए साक्षात्कार में कहा, ‘नहीं, मुझे अब कोई दर्द नहीं हो रहा है. उन्होंने इसका (कैंसर का) पता लगाया और इसे हटा दिया।’

सोमनाथ ने कहा कि यह एक वंशानुगत बीमारी थी और उनके परिवार के लिए इससे निपटना मुश्किल था, लेकिन वह उनके डर को कम कर पाए।

Related posts

पति ने मारा-पीटा, चेहरे पर गर्म दाल फेंकी, तलाक दिया, मोदी और योगी की तारीफ करना महंगा पड़ा मुस्लिम महिला को!

Awaaz India TV

प्रयागराज में कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर हुई मौत

Awaaz India TV

Madhya Pradesh: महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग, पांच पुजारी सहित 13 लोग झुलसे 

Awaaz India TV

Kanchanjunga Express Accident : मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद -रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw

Awaaz India TV

भारत ने को मिला एक और मेडल, भारत की प्रीति पाल ने पेरिस ओलिंपिक में जीता कांस्य पदक।

Awaaz India TV

Noida Road Accident: BMW ने E-Rickshaw को मारी टक्कर।

Awaaz India TV

Leave a Comment