Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन के 9 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद CM Eknath Shinde ने जाहिर की ख़ुशी।

Maharashtra MLC Election Result 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार (12 जुलाई) को चुनाव के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए।महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई है। जीत के बाद पार्टी के उम्मीदवारों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ने दावा किया कि महायुति के काम पर अन्य विधायकों ने भी हमें वोट किया। वही सीएम शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ”महायुती का काम है, हमारी बैटिंग मजबूत हो गई और हमने उनकी विकेट गिरा दी। उन्होंने कहा था कि चमत्कार होगा, महायुती के काम पर, विकास पर अन्य पार्टी के विधायकों ने भी हमें वोट किया उनका भी धन्यवाद”।

वहीं, ममहाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की। फडणवीस ने पोस्ट में कुछ तस्वीरें भी शेयर की और साथ ही लिखा, “विधान परिषद चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं और इस चुनाव में महायुति के सभी नौ उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। आज विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद महायुति के कार्यकर्ताओं और विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर एक स्वर में जयकारा लगाया। इस मौके पर एक-दूसरे पर तिनके फेंक कर इस सफलता का जश्न मनाया गया”।


“इस मौके पर उन्होंने विश्वास जताया कि यह महागठबंधन की जीत की शुरुआत है और विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को विधानसभा चुनाव में भी दोहराया जाएगा. उन्होंने यह भी राय व्यक्त की कि इस जीत से महायुति मजबूत हुई है और जो लोग कहते थे कि महायुति के वोट बंट जायेंगे, वे औंधे मुंह गिर गये हैं”।

“इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक सदाभाऊ खोत, विधायक डॉ. परिणय फुके, विधायक पंकजा मुंडे, विधायक कृपाल तुमाने, विधायक भावना गवली, विधायक योगेश टिळेकर सहित महागठबंधन के सभी विजयी उम्मीदवार, मंत्री और विधायक उपस्थित थे”।

Related posts

Shah Rukh Khan Health: Heat stroke के शिकार Shah Rukh Khan अस्पताल से घर आए।

Awaaz India TV

Coaching Center के बहार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 में से 2 लफंगे गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi ने लोकसभा में फिर एक बार किया “महाभारत” का जिक्र, “अर्जुन” की तरह मुझे मेरा लक्ष दिख रहा है।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले अमित शाह, कहा – “शून्य और शून्य जोड़कर भी शून्य ही रहता है”

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal के अंतरिम जमानत पर Bansuri Swaraj ने कहा, AAP एक बार फिर जनता और मीडिया को गुमराह कर रही है।

Awaaz India TV

SC-ST वर्ग के सब-कैटेगराइजेशन के क्रीमी लेयर पर नाराज हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, साधा बीजेपी पर निशाना।

Awaaz India TV

Leave a Comment