Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

Underwater Metro Kolkata Inauguration: देश ने रचा इतिहास, पहली बार पानी के नीचे दौड़ी मेट्रो, पीएम मोदी ने किया सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कोलकाता (Kolkata) में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा (Under Water Metro Train) को हरी झंडी दिखाई है। पीएम ने उद्घाटन के बाद स्कूल के बच्चों के साथ मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से ही आगरा मेट्रो का भी वर्चुअल उद्घाटन भी किया है। आगरा में मेट्रो की शुरुआत ताजमहल मेट्रो स्टेशन से की गई है।

 

कोलकाता (Kolkata) में अंडर वॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच में दौड़ेगी. इस मेट्रो टनल को हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे बनाया गया है। कोलकाता मेट्रो हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड टनल भारत में किसी भी नदी के नीचे बनाया जाने वाला पहला ट्रांसपोर्ट टनल है। माना जा रहा है कि यह अंडरग्राउंड मेट्रो 45 सेकेंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी तय करेगी।

इस रूट में 4 अंडरग्राउंड स्टेशन हावड़ा मैदान, हावड़ा स्टेशन, महाकरण और एस्प्लेनेड हावड़ा स्टेशन शामिल हैं, जो जमीन से 30 किलोमीटर नीचे बने हुए हैं।

 

 

Related posts

Wadala Shuttering Incident Video : तेज हवा के कारन बुल्डिंग की Shuttering गिर गयी।

Awaaz India TV

गुजरात में भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, 56 ट्रेनें रद्द की गईं

Awaaz India TV

Hardik Pandya और Natasa Stankovic ने 4 साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया।

Awaaz India TV

भारत को मिला पांचवां मेडल, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने हासिल किया सिल्वर मेडल ।

Awaaz India TV

Noida AC Blast : नोएडा सेक्टर 100 की Lotus Boulevard सोसाइटी में AC ब्लास्ट ।

Awaaz India TV

अब महाराष्ट्र के हर स्कूल में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य: महाराष्ट्र सरकार का आदेश

Awaaz India TV

Leave a Comment