Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

तहज़ीब के शहर Lucknow में युवती से छेड़छाड़, कई पुलिसकर्मी Suspended, 16 लफंगे गिरफ्तार

Lucknow Molestation: लखनऊ में बारिश के दौरान बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती को परेशान करने और उसे पानी में गिराने के मामले में लखनऊ पुलिस ने अब तक 16 लफंगे लड़कों को गिरफ्तार किया है।बता दें कि बुधवार को लखनऊ में बारिश के दौरान ताज होटल रोड पर जल भराव हो गया था‌, जहां बड़ी संख्या में लफंगे इकठ्ठे होकर पानी में हुड़दंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक और युवती भी वहां से मोटरसाइकिल पर निकले। पहले तो हुड़दंगियों ने इन पर पानी फेंकना शुरू किया। चेहरे पर पानी आने पर जब युवक ने मोटरसाइकिल रोकी तो लड़कों ने उन्हें पानी में गिरा दिया और युवती के साथ छेड़छाड़ की, उसको बार-बार बेड -टच किया। युवक उन सबके हाथ जोड़ रहा था, मगर वो सब हंसते हुए भद्दे कमेंट कर रहे थे। आखिर बड़ी मुश्किल से वो युवक -युवती वहां से निकल पाए।

तहज़ीब का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में इस तरह की छेड़छाड़ का होना निहायत ही शर्म की बात थी। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मामला सीएम ऑफिस तक पहुंच गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इस मसले पर सख्त रुख दिखाया और लापरवाही बरतने के आरोप में गोमतीनगर थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज समेत पूरी चाैकी के पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही डीसीपी पूर्वी,एडीशनल डीसीपी ईस्ट और विभूतिखंड के सहायक पुलिस आयुक्त को भी हटा दिया।
विधानसभा में भी गोमती नगर क्षेत्र के हुड़दंग मामले की गूंज उठी।

इस पर सीएम ने कहा कि छेड़छाड़ का पहला आरोपी मनोज यादव और दूसरा मोहम्मद अरबाज है। चिंता न करिए हमारी सरकार इनके लिए सद्भावना ट्रेन नहीं बल्कि ‘बुलेट’ ट्रेन चलाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह पहले दिन ही कहा था कि महिला सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो खिलवाड़ करेगा, वो खामियाजा भुगतेगा। बहरहाल सीएम के सख्त रुख के बाद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने समूचे प्रकरण के वीडियो मंगाये और बारीकी से जांच की। जो भी चेहरे सामने आते गये, उनकी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की गयी। इनमें से 16 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

Earthquake in Maharashtra:महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Awaaz India TV

मेरठ के गांव में 30 से ज्यादा लड़कों से कुकर्म कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Emotional Post : बेटे Abhishek के लिए पिता Amitabh Bachchan की Emotional Post।

Awaaz India TV

सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को सुनाएगा फैसला

Awaaz India TV

India vs England Live Score 5th Test: जेम्स एंडरसन के 700 विकेट, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए

Awaaz India TV

Team India के इस बैट्समैन से ‘खौफ’ खाते थे शोएब अख्तर, नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Awaaz India TV

Leave a Comment