Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Maharashtra: अमरावती से सांसद नवनीत राणा को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक ऑडियो संदेश भेज जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के मुताबिक, संदेश भेजने वाले ने निर्दलीय सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

पुलिस ने बताया, ”राणा को तीन मार्च को उनके फोन नंबर पर धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद उनके निजी सहायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज की गई।”

ऑडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह अमित शाह और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

पुलिस ने राणा के सहायक की शिकायत पर छेड़छाड़, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच की जा रही है।

Related posts

Breaking News: ग्रेटर नॉएडा में बड़ा हादसा, गौर सिटी के 16th एवेन्यू में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे 

Awaaz India TV

Munawar Faruqui Hospitalised : बेड पर बेसुध लेटे है Munawar, दोस्त ने शेयर कि Photo।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने भी किया झंडावंदन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपसी भाईचारे की वकालत की

Awaaz India TV

Paris Olympics 2024 में कांस्य पदक जीतने पर Mallikarjun Kharge ने Manu Bhaker को दी बधाई।

Awaaz India TV

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं को गंगास्नान के लिए ले जा रहा ट्रैक्टर तालाब में गिरा, सात बच्चों समेत 15 की मौत

Awaaz India TV

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की गैंग चंदेरी का नया आतंक से लड़ने के लिए वापस आ रही है !

Awaaz India TV

Leave a Comment