Awaaz India TV
Big Story (News Based Show) Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

Team India: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश

धर्मशाला में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना (Test Cricket Incentive Scheme) की शुरुआत की है। नतीजन टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स को मैच फीस के अलावा इंसेंटिव भी मिलेगा।

बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI secretary Jay Shah) ने इस स्कीम का ऐलान करते हुए X पर लिखा, “मुझे मेन्स टीम के लिए ‘टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना’ की घोषणा करके खुशी हो रही है. इसका उद्देश्य हमारे खिलाड़ियों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। 2022-23 के सीजन से ‘टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना’ मान्य होगी और टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के ऊपर एक अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।”

बीसीसीआई (BCCI) की तरफ़ से शुरू की गई टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना’ के लिए शर्त ये है कि यदि कोई भारतीय खिलाड़ी एक सीजन में 7 या उससे ज़्यादा टेस्ट मैच खेलता है तो उसे इंसेंटिव के तौर पर 45 लाख रुपये प्रति मैच मिलेगे। जबकि प्लेइंग-11 से बाहर रहने वाले प्लेयर्स को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे। तो वहीं 50 प्रतिशत यानी करीब पांच–छह मैच खेलने पर प्लेयर्स को 30 लाख, जबकि प्लेइंग-11 से बाहर रहने वाले प्लेयर्स को 15 लाख प्रति मैच दिए जाएँगे। लेकिन यदि कोई प्लेयर एक सीजन में पचास प्रतिशत से कम टेस्ट मैचखेलता है तो उसे कोई इंसेंटिव नहीं मिलेगा। 

Related posts

Air India Ground Staff : सामान की रक्षा करने वाले ही बने लापरवा।

Awaaz India TV

Maharashtra: सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार बारामती के मंदिर में मिले, एक-दूसरे को गले लगाया

Awaaz India TV

Krunal Pandya के घर गुंजी किलकारी : वाइफ ने दिया दूसरे बेटे को जन्म।  

Awaaz India TV

बजाज फाइनेंस ने की 341करोड़ रु. की टैक्स चोरी, भरने पड़ सकते हैं 850 करोड़ रु.

Awaaz India TV

West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से की मुलाक़ात, दर्द सुनकर हुए भावुक

Awaaz India TV

Victims Of Casting Couch : Ravi Kishan कैसे बचे Casting Couch से! किस्सा उन्हीं की जुबानी

Awaaz India TV

Leave a Comment