Awaaz India TV
Entertainment Junction

Shaitaan box office collection: अजय देवगन की ‘शैतान’ ने दो दिन में कमाए 34.39 करोड़, आर माधवन और ज्योतिका पर फ़ैन्स ने लुटाया प्यार

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 34.39 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन ने अभिनय किया है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

‘शैतान’ का निर्माण जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है।

फिल्म के निर्माताओं ने  कहा, ‘‘जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज की थ्रिलर फिल्म की कमाई में शनिवार को 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये जबकि दूसरे दिन 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर कुल 34.39 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।’’

‘शैतान’ 2023 की गुजराती ‘हॉरर फिल्म’ ‘वश’ का हिंदी रीमेक है जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है।

Related posts

Farah Khan और Sajid Khan की मां Menka Irani का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

Awaaz India TV

Bigg Boss OTT S3 :Show का 1st Teaser रिलीज़, Salman नहीं करेंगे शो को होस्ट ?

Awaaz India TV

Salman Khan House Firing Case : मुंबई पुलिस ने पाचवे आरोपी को किया गिरफ्तार।

Awaaz India TV

Aditi Rao Hydari ने बेटी के स्वागत पर Richa Chadha और Ali Fazal को ‘Happiness Max’ की शुभकामनाएं दीं।

Awaaz India TV

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जया बच्चन की तीखी नोंकझोंक, विपक्ष ने किया हंगामा

Awaaz India TV

साबरमती एक्सप्रेस हादसे पर भोजपुरी गायिका नेहा राठौर बोली, पूरी तरह से ग़ैरज़िम्मेदार सरकार है।

Awaaz India TV

Leave a Comment