Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Bombay High Court: महाराष्ट्र में 26/11 हमले की पीड़िता को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत मिलेगा घर, एकनाथ शिंदे सरकार ने अदालत को दी जानकारी

महाराष्ट्र सरकार ने  बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि 26/11 आतंकवादी हमले की सबसे कम उम्र की पीड़िता देविका रोटवान को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाएगा।

देविका के घर आवंटन के अनुरोध पर ‘बुनियादी मानवाधिकारों और संवेदनशीलता’ के साथ विचार करने में विफल रहने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा राज्य को कड़ी फटकार लगाने के दो सप्ताह बाद यह फैसला किया गया है।

सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ज्योति चव्हाण ने न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिरदौस पूनीवाला की खंडपीठ को बताया कि राज्य के आवास विभाग ने रोटवान को महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण या एसआरए (मलिन बस्ती पुनर्वास प्राधिकरण) की किसी परियोजना में ईडब्ल्यूएस योजना के तहत एक घर आवंटित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, देविका को छह महीने के भीतर घर आवंटित किया जाएगा। अदालत ने कहा, ‘‘हम (आवास) मंत्री द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना करते हैं, जिसने याचिकाकर्ता को इन वर्षों में हुई पीड़ा को देखते हुए वास्तविक न्याय दिया है।”

अदालत ने यह कहते हुए देविका की याचिका का निपटारा कर दिया कि आवंटन को अंतिम रूप दिया जाएगा और छह महीने के भीतर मकान का कब्जा पीड़िता को सौंप दिया जाएगा। मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के समय देविका नौ साल की थी। वह अपने पिता और भाई के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन पर थी, जब दस पाकिस्तानी आतंकवादियों में से दो ने गोलीबारी की थी।

Related posts

Salman Khan Threat : ‘मैं Salman Khan को मारने जा रहा हूं’: YouTube पर यह धमकी देने वाला गिरफ्तार

Awaaz India TV

हर महीने लाखों का ख़र्च करना है तो खुद कमाओ–‌मेंटिनेंस के नाम पर पतियों को एक्सप्लाइट करने वाली औरतों को हाईकोर्ट की फटकार

Awaaz India TV

RG कर अस्पताल को बंद कर दीजिए, मरीजों को वहां से शिफ्ट कर दीजिए–ममता बनर्जी सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: काकोरी में बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट से गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 3 बच्चियों समेत 5 की मौत

Awaaz India TV

Uttarakhand, Laskar Railway Station : बहादुर महिला पुलिसकर्मी ने बचाई यात्री की जान।  

Awaaz India TV

मातोश्री के बाहर मुस्लिम समाज द्वारा किये धरना प्रदर्शन को संजय राउत ने कहा, सत्ता पक्ष के सुपारी गैंग।

Awaaz India TV

Leave a Comment