Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

यूपी में पकड़ा गया बच्चा चोर गिरोह, ऑन डिमांड करते थे बच्चों की सप्लाई

UP Police Cracks Gang: गाजियाबाद, यूपी पुलिस ने बच्चों को चुराकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए गैंग के सदस्य ऑन डिमांड बच्चे की चोरी करते थे। पुलिस ने इस गैंग के द्वारा 5 अगस्त को चोरी हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गत 5 अगस्त को एमएमजी अस्पताल से चार माह का बच्चा चोरी हो गया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आखिरकार पुलिस ने संजयनगर सेक्टर 23 निवासी कविता अरोड़ा, उसके पति लोकेश, दादरी की दौलतराम कॉलोनी निवासी सुलेखा, महरौली निवासी फूलबाई व उसकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया‌ ।सुलेखा, कविता अरोड़ा और फूलबाई फर्टिलिटी सेंटर में काम कर चुकी हैं।

सुलेखा और कविता ने पूछताछ में बताया कि वे सेंटर में आने वाले ऐसे दंपतियों से संपर्क करती थीं जिनकी शादी को काफी समय बीत जाने पर भी वे निसंतान थे। ऐसे काफी लोग संपर्क में आ गए। इनमें से जो किराये पर कोख दिलाने के लिए कहते, उनके लिए व्यवस्था की जाती। जो लोग बच्चे की मांग करते थे, उनके लिए बच्चा चोरी किया जाता। बच्चा चोरी कराने के लिए इनका पूरा गिरोह काम करता था। इनका मास्टर माइंड लतीफ अभी फरार है।

इस मामले में डीसीपी राजेश कुमार ने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने कबूल किया है कि वे मांग के अनुसार बच्चों को चुराते थे और उन्हें पैसे के लिए दिल्ली में निःसंतान दंपतियों को बेच देते थे। इतना ही नहीं गिरोह निःसंतान दंपतियों को सरोगेसी के लिए महिलाएं भी उपलब्ध कराता था। डीसीपी कुमार ने बताया कि अभी तक गिरोह के दो सदस्य फरार हैं। बता दें कि शिकायतकर्ता विक्की प्रजापति की पत्नी सृष्टि अपने बच्चे की जांच के लिए एम एम जी अस्पताल गई थी और वहीं से बच्चा गायब हो गया। ये बच्चा गिरोह में शामिल फूलबाई ने ही कराया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और इस गैंग का भंडाफोड़ करने में सफल रही।

Related posts

‘Munjya’ Collection: weekend में Box Office पर छायी “Munjya “।

Awaaz India TV

झूठा निकला झांसी में गैंगरेप का केस, बुआ-भतीजी ने विरोधियों को फंसाकर लूटने के लिए गढ़ी थी झूठी कहानी

Awaaz India TV

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था, अकोला का एक टीचर सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal के अंतरिम जमानत पर Bansuri Swaraj ने कहा, AAP एक बार फिर जनता और मीडिया को गुमराह कर रही है।

Awaaz India TV

Delhi के Shelter Home में 20 दिनों में 13 बच्चों की ‘रहस्यमयी’ मौत ।

Awaaz India TV

Anant-Radhika Wedding Card : 12 को शादी, 14 को रिसेप्शन, 3 दिन चलेगा समारोह।

Awaaz India TV

Leave a Comment