Awaaz India TV
Desh Ki Baat Health is Wealth Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Same-Sex Marriage: जापानी अदालत का ऐतिहासिक फैसला, समलैंगिक विवाह प्रतिबंध को माना ‘असंवैधानिक’

जापान की एक अदालत ने फैसला सुनाया है कि समलैंगिक विवाह की अनुमति देने से इनकार करना असंवैधानिक है और इस प्रकार के संबंधों की अनुमति देने वाला कानून लाने के लिए तत्काल सरकारी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।वादी और समलैंगिक समुदाय ने अदालत के इस फैसले की सराहना की और कहा कि यह समानता की दिशा में बदलाव की आशा पैदा करता है।

अदालत के पास विवाह संबंधी वर्तमान कानून को पलटने की शक्ति नहीं है, जिसकी व्याख्या के अनुसार, विवाह केवल एक पुरुष और एक महिला के बीच हो सकता है। जब तक मौजूदा कानून में संशोधन कर उसमें समलैंगिक जोड़ों को शामिल नहीं किया जाता या इस संबंध में कोई नया कानून नहीं बनाया जाता तब तक सरकारी कार्यालय समलैंगिक जोड़ों के विवाह की अनुमति देने से इनकार कर सकते हैं।\

साप्पोरो उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि समलैंगिंक जोड़ों के विवाह को मान्यता नहीं दिए जाने से समानता और विवाह की स्वतंत्रता के उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है।

अदालत में तीन समलैंगिक जोड़ों ने एक अधीनस्थ अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी। अधीनस्थ अदालत ने समलैंगिक जोड़ों को वैवाहिक समानता नहीं दिए जाने को असंवैधानिक करार दिया था, लेकिन उन्हें हुई पीड़ा को लेकर उनकी ओर से किए गए मुआवजे के दावों को खारिज कर दिया था।

जापान में इससे पहले भी कई अदालतें फैसला सुना चुकी हैं कि समलैंगिक विवाह की अनुमति नहीं दिया जाना असंवैधानिक है।

Related posts

Arvind Kejriwal के अंतरिम जमानत पर Bansuri Swaraj ने कहा, AAP एक बार फिर जनता और मीडिया को गुमराह कर रही है।

Awaaz India TV

Mental Health in Workplace: मानसिक स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण चिंता

Awaaz India TV

मुझे गन प्वाइंट पर किडनैप करने की कोशिश की गई–पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता हुए शिवसेना में शामिल।  

Awaaz India TV

Malabika Das Suicide: काजोल की को-स्टार रही एक्ट्रेस Malvika Das ने खुदकुशी की

Awaaz India TV

मराठा आरक्षण बिल पर मनोज जरांगे ने जताई आपत्ति,मांग पूरी न होने तक आंदोलन रहेगा जारी 

Awaaz India TV

Leave a Comment