Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के मद्देनजर ठाणे में निषेधाज्ञा, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

महाराष्ट्र में ठाणे जिला प्रशासन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा जारी की और पैराशूट तथा ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

जिला प्रशासन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह आदेश ठाणे कलेक्टर अशोक शिंगारे द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत जारी किया गया है।

आदेश में कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 मार्च को ठाणे जिले की ग्रमीण सीमा में प्रवेश करेगी और सोनले, भिवंडी में रुकेगी। 16 मार्च को यह ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय की सीमा की तरफ बढ़ेगी।’’

इसमें कहा, ‘‘गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। ठाणे जिले की ग्रामीण सीमा में वह जहां रुकेंगे वहां पैराशूट के इस्तेमाल और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।’’

Related posts

Lucknow Viral Video: बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों ने अस्पताल में की शादी

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024 : America में फैंस से भीख मांग रहे Pakistani खिलाड़ी

Awaaz India TV

Viral Video: मंत्री Savitri Thakur ने गलत तरीके से लिखा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, Netizens नियुक्ति पर उठाए सवाल

Awaaz India TV

क्या बांग्लादेश में हुए तख्तापलट में पाकिस्तान का हाथ है– राहुल गांधी ने पूछा सवाल सर्वदलीय बैठक में

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :अयोध्या में रामजी का आशीर्वाद मिला एक दलित को।

Awaaz India TV

Mumbai Lok Sabha Counting Trends: Sena VS Sena में से किस की होगी जीत ?

Awaaz India TV

Leave a Comment