Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Poll 2024: बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – अमितशाह, जे पी नड्डा करेंगे सभाएं 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Narendra Modi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief MinisterYogi Adityanath) उन 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं जो लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करेंगे।

भाजपा द्वारा बिहार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने अपने प्रमुख जे पी नड्डा (J. P. Nadda) , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), स्मृति ईरानी (Smriti Irani), ​​गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) और नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव  (Chief Minister of Madhya Pradesh, Mohan Yadav) को भी शामिल किया है।

सूची में जगह पाने वाले राज्य के नेताओं में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री रेनू देवी, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह तथा पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल हैं।

भाजपा ने रविवार को राज्य की 17 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित तीन मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया है।

पार्टी ने 2019 में लगातार दूसरी बार बक्सर से चुने गए चौबे की जगह पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। शेष सभी 14 उम्मीदवार मौजूदा सांसद हैं, जो अपनी-अपनी सीटों से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

Related posts

Indore Rave Parties : इंदौर बना Rave Parties का अड्डा, Rave Partie मैनेजर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Awaaz India TV

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न पर रितेश देशमुख ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

Awaaz India TV

सतबरी छतरपुर एरिया में 1100 पेड़ों की कटाई पर मंत्री Saurabh Bhardwaj का बड़ा बयान, फार्महाउस और उनके मालिकों को करोड़ों….

Awaaz India TV

शरद पवार ने BJP को कहा वॉशिंग मशीन, बोले – भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोग वहां जाकर अपने दाग मिटा सकते हैं

Awaaz India TV

India vs England Live Score 5th Test: जेम्स एंडरसन के 700 विकेट, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाए

Awaaz India TV

Chinmay Mandlekar : बेटे के नाम से हो रहे ट्रोल पर दिया जवाब।

Awaaz India TV

Leave a Comment