Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

Ashok Chavan की बैठक में मराठा समुदाय के लोगों ने किया हंगामा।

Ashok Chavan की बैठक में मराठा समुदाय के लोगों ने किया हंगामा।

Maratha Reservation : भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) को मराठा समुदाय के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अशोक चव्हाण(Ashok Chavan) के बीजेपी में शामिल होने के बाद से मराठा समुदाय के लोग नाराज है और उनसे आरक्षण के मुद्दे पर जवाब मांग रहे है। बीजेपी में शामिल होते ही अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) को राजयसभा की सीट भी मिली। इसलिए लोग अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) से समुदाय से जुड़े सवालों का जवाब मांग रहे है।

अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने इस मामले का एक वीडियो (X) अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है। इस ही बीच मराठा समुदाय के कुछ लोग आ जाते है। अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) उन लोगों से बात करने का प्रयास करते है लेकिन मराठा समुदाय के लोग शांत नहीं होते और नारे लगाना शुरू करते है।

वीडियो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है “आज जब नांदेड़ में महायुति की प्रचार बैठक चल रही थी तो सकल मराठा समुदाय के कुछ सदस्य बैठक में आये, उन्होंने मांग की कि मैं उनका बयान स्वीकार कर लूं। मैंने उनसे अनुरोध किया कि हम बैठक के बाद चर्चा करेंगे। हालांकि, जब उन्होंने बयान को अभी स्वीकार करने पर जोर दिया, तो मैंने भाषण रोक दिया और उनके बयान को स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह चले गए और बैठक फिर से शुरू हुई।

 

 

 

 

ऐसी ही खबरों और कहानियों के लिए जुड़े रहे आवाज़ इंडिया के साथ।

Related posts

सात महीने में नौ महिलाओं का मर्डर, बरेली का ‘साइको किलर’ अब सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

जघन्य हत्या का आरोपी कन्नड़ एक्टर दर्शन जेल में सिगरेट पीता, वीडियो कॉल करता दिखा, सात जेल अधिकारी सस्पेंड

Awaaz India TV

MSCB Bank Scam : सुनेत्रा पवार को मिला क्लीनचिट, आनंद दुबे ने कही यह बात।  

Awaaz India TV

IGI Airport Electricity Down : Dehli Airport पर अचानक हुई बत्ती गुल।

Awaaz India TV

Meerut Murder Viral Video: मेरठ में बच्चों के सामने पिता को गोली मारी, Video Viral

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता हुए शिवसेना में शामिल।  

Awaaz India TV

Leave a Comment