Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

सात महीने में नौ महिलाओं का मर्डर, बरेली का ‘साइको किलर’ अब सलाखों के पीछे

Women Murdered In Bareilly: बरेली (यूपी) जिले में महिलाओं की एक के बाद एक हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने छह महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन दिन पहले ही पुलिस ने उसका स्केच जारी कराया था। इस साइको किलर का इतना खौफ था कि शाही शीशगढ़ इलाके में महिलाओं ने अकेले कहीं आना-जाना बंद कर दिया था।

एसपी साउथ मानुष पारीक के अनुसार 30 वर्षीय आरोपी साइको किलर नवाबगंज के गांव बाकरगंज सानुआ का रहने वाला कुलदीप कुमार है। नवाबगंज से शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जाकर महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या करता था। शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जून 2023 से जुलाई 24 तक 10 महिलाओं का कत्ल हो चुका था।  पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की। सभी महिलाओं की हत्या के बारे में डिटेल में जानकारी ली।

उसकी हिस्ट्री निकाली गई तो पता चला कि सौतेली मां के व्यवहार से साइको बन गया था।  कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जब वह छोटा था तो उसकी मां की मौत हो गई। वह सौतेली मां के व्यवहार से बहुत दुखी था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी। उसे खाना नहीं देती थी। बात-बात में झगड़ा कर उसका गला दबाने की कोशिश करती थी। इस वजह से महिलाओं को लेकर उसके मन में हिंसा और गुस्सा बढ़ता गया और वह साइको किलर बन गया। उसने एक बंगाली महिला के साथ शादी भी‌ की । पूछताछ में उस महिला ने भी बताया कि वह झगड़ा करता था। उसका व्यवहार हिंसात्मक था।
साइको किलर ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया। उनमें सभी अधेड़ उम्र की थीं। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या उनकी ही साड़ी से की गई थी और उनके शरीर से जेवरात भी गायब थे। सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थीं। वह महिलाओं से पहले काफी देर तक बातचीत करता था। इसके बाद मौका मिलते ही उनकी हत्या कर देता था। कुलदीप कुमार के पास मोबाइल और साइकिल, बाइक आदि कोई वाहन नहीं था‌। वह पैदल घूमता था या बस, ऑटो में सफर करता था। इस वजह से ही पुलिस को उसे पकड़ने में काफी समय लगा।

Related posts

UP में एक और रेल हादसा, सोनभद्र में कोयला ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी

Awaaz India TV

वक्फ बोर्ड बिल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया कहा, मैं इस बिल का विरोध करता हूं”।

Awaaz India TV

शेख हसीना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश भेजा जाए– एससीबीए का फरमान

Awaaz India TV

24 अगस्त को ‘महाराष्ट्र बंद’ का ऐलान, उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे सरकार को जमकर घेरा

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :जनता मेरे लिए भगवान है–Shivraj Singh

Awaaz India TV

Maharashtra: राहुल गांधी पर भड़के अशोक चव्हाण, बोले – मैं सोनिया गांधी से मिला भी नहीं

Awaaz India TV

Leave a Comment