Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Maharashtra Lok Sabha Election : Nilesh Lanke ने BJP पर लगा रुपए बांटने का आरोप।

Maharashtra Lok Sabha Election: अहमदनगर से महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार निलेश लंके (Nilesh Lanke) ने चुनाव के काल में BJP पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। वही पैसे बांटने का एक वीडियो निलेश लंके (Nilesh Lanke) ने अपने ‘X’ अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में BJP पारनेर तालुका अध्यक्ष राहुल शिंदे (Rahul Shinde) नजर आ रहे हैं। वही वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है , “यह आपकी दो दिवसीय व्यवस्था क्यों है? पारनेर बीजेपी तालुका अध्यक्ष राहुल शिंदे को वडजिरे में सुजय विखे पाटिल को पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया”।

पारनेर BJP तालुक अध्यक्ष राहुल शिंदे (Rahul Shinde) और निलेश लंके (Nilesh Lanke) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। आधी रात को दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में सड़क पर बहस हो गयी। उसी समय पैसों से भरा बैग सड़क पर गिरने का वीडियो लिया गया और अब वही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वही राहुल शिंदे (Rahul Shinde) ने आरोप किया है की , कुछ महिलाओं द्वारा उनके कार पर हमला किया गया है। यह घटना पारनेर तालुका के वडजिरे में हुई है। और बता दे की पुलिस में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

 

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result : Nitin Gadkari आगे, Pankaja Munde पीछे

Awaaz India TV

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर करने वाला पकड़ा गया, मौत की सजा देने की मांग

Awaaz India TV

पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत लौटी मनु भाकर ने राहुल गांधी संग की मुलाकात।

Awaaz India TV

हिप्नोटाइज करके लूटते थे फर्ज़ी बाबा, पब्लिक ने जमकर पीटा और किया पुलिस के हवाले

Awaaz India TV

Dhar Pipe Factory Fire: धार के एक Pipe Factory के गोदाम में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

फाइटर एयरक्राफ्ट से गिरी बम जैसी चीज, तेज धमाके के बाद एयरफोर्स ने दिए जांच के आदेश

Awaaz India TV

Leave a Comment