Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

फाइटर एयरक्राफ्ट से गिरी बम जैसी चीज, तेज धमाके के बाद एयरफोर्स ने दिए जांच के आदेश

Ramdevra Fighter Aircraft Incident: जैसलमेर, राजस्थान के रामदेवरा इलाके में बुधवार, 21 अगस्त को करीब 12 बजे एयरफोर्स के फाइटर एयरक्रॉफ्ट से बम जैसी चीज गिरने से तेज धमाका हुआ । इससे पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में लगभग 8 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। यह इलाका सुनसान और आबादी से दूर है लिहाजा कोई जनहानि नहीं हुई है। यहां से गांव करीब एक किलोमीटर दूर है। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांववासी मौके पर पहुंचे।

पोखरण एएसपी गोपाल सिंह भाटी के अनुसार घटना की सूचना पर रामदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आर्मी, बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी है। यह घटना पोखरण में स्थित आर्मी रेंज से 15 किलोमीटर की दूरी पर ही है। क्षेत्र के पास में ही पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एयरफोर्स ने जांच के आदेश दिए हैं।

भारतीय वायुसेना ने एक्स पर लिखा, ‘आज पोखरण फायरिंग रेंज के पास तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान से एक एयर स्टोर अनजाने में बाहर निकल गया। इस घटना की जांच के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।’

Related posts

Tirumankai Alvar : ब्रिटेन वापस करेगा भारत से चुराई हुई 500 साल पुरानी मूर्ति ।

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, बोले – देश हमेशा याद रखेगा उनकी वीरता

Awaaz India TV

Delhi Liquor Policy Case:केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट(high court) ने की ख़ारिज।

Awaaz India TV

देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और क्रूरता को देख प्रियंका गाँधी ने पूछे सवाल…

Awaaz India TV

SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने फिर एक बार कांग्रेस और सपा को घेरे में लिया।

Awaaz India TV

जो बंगलादेश में हो रहा है, भारत में भी हो सकता है– कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़की बीजेपी

Awaaz India TV

Leave a Comment