Awaaz India TV
Entertainment Junction sports Top Headlines

Hardik Pandya and Natasa rift: Hardik Pandya और Nataša Stanković के रिश्ते में आयी दरार ?

Hardik Pandya and Natasa rift: इन दिनों नतासा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के अलग होने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। जब से नतासा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘पंड्या’ उपनाम हटाने और उनकी एक साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी तब से इन अफवाहों को और हवा मिल रही है। फैंस का कहना है कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ इन दिनों कुछ खास नहीं चल रही है। पहले उनकी टीम IPL से बाहर हो गयी और अब खबर आ रही है कि स्टार ऑलराउंडर और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

दरअसल , नतासा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बायो में अपने नाम में से अपना सरनेम (पंड्या) हटा दिया है। वही खबर आ रही है की नतासा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ की साड़ी तस्वीरें भी डिलीट कर दी है। हार्दिक और नतासा की शादी 31 मई 2020 में हुई। उसी साल उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम अगस्त्य पंड्या (Agastya Pandya) है। वही इन रूमर्स को बढ़ावा मिलने की कई और वजह भी सामने आ रही है। असल में चार मार्च को नताशा का जन्मदिन था, इस दौरान हार्दिक ने किसी भी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया गया था।

नतासा ने अपनी और हार्दिक की सभी हालिया पोस्ट भी डिलीट कर दीं है, सिवाय उस पोस्ट को छोड़कर जिसमें अगस्त्य उनके साथ था। इसके अलावा, वह इस IPL में स्टैंड्स में या टीम के बारे में कहानियां पोस्ट करते हुए नहीं देखी गई हैं। वही फैंस का कहना है, की वह मैच के दौरान भी स्टेडियम नहीं आयी थी। हालांकि क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) और पंखुड़ी शर्मा (Pankhuri Sharma) अभी भी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हैं, लेकिन उन दोनों के बीच कुछ न कुछ जरूर है। वही इन उड़ती हुई अफवाओं पर न तो हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और न ही नतासा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की स्थिति पर टिप्पणी की है।

Related posts

उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में 5 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटी ज्वैलरी शॉप।

Awaaz India TV

छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों, हॉस्टल्स में पैनिक बटन लगाए जाएं–महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर का सख्त आदेश

Awaaz India TV

Indian Crows In Kenya : केन्या सरकार मारेगी 10 लाख भारतीय कौओं को

Awaaz India TV

Ridhima-Shubman wedding rumours : क्रिकेटर से शादी की अफवाहों पर Ridhima Pandit ने तोड़ी चुप्पी।

Awaaz India TV

Tirumankai Alvar : ब्रिटेन वापस करेगा भारत से चुराई हुई 500 साल पुरानी मूर्ति ।

Awaaz India TV

निष्क्रिय प्रशासन के खिलाफ जनता के विरोध पर Supriya Sule की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Leave a Comment