Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Tirumankai Alvar : ब्रिटेन वापस करेगा भारत से चुराई हुई 500 साल पुरानी मूर्ति ।

Tirumankai Alvar : ब्रिटेन की जानी-मानी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दक्षिण भारतीय संत तिरुमंकाई अलवर की 500 साल पुरानी कांस्य मूर्ति भारत को लौटाने पर सहमति जताई है। संत तिरुमंकई अलवर दक्षिण भारत के 12वें अलवर संतों में से अंतिम संत थे। 16 वीं सदी की यह मूर्ति तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराई गई थी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एशमोलियन म्यूजियम में रखी इस मूर्ति को देखने के लिए विजिटर्स को लगभग 1800 रुपए देने पड़ते हैं। संत तिरुमंकाई अलवर की यह मूर्ति 60 सेंटीमीटर ऊंची है। इसे 1967 में डॉ. जे. आर. बेलमोंट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रखवाया था।

ग़ौरतलब है कि लगभग दो-तीन साल पहले एक शोधकर्ता ने इस मूर्ति के बारे में स्टडी कर मूर्ति के ऐतिहासिक सबूत पेश किए थे। ये बात ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग भारत सरकार को बताई जिसके बाद मूर्ति के बारे में सबूत जुटाए गए। तमिलनाडु के मंदिर में मिले 1957 के कांसे से मूर्ति की पुष्टि हुई । इसके बाद 11 मार्च 2024 को भारत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सामने सबूत रखते हुए मूर्ति वापस करने की अपील की।ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपनी इंटरनल जांच में भारत के इस दावे को सही पाया। फिलहाल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एशमोलियन संग्रहालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि यह संग्रहालय संत तिरुमंकाई अलवर की कांस्य मूर्ति की वापसी के लिए भारतीय उच्चायोग के दावे का समर्थन करता है। यह फैसला अब अप्रूवल के लिए चैरिटी आयोग को प्रस्तुत किया जाएगा।

Related posts

PM Modi Meditation: 1 जून तक कन्याकुमारी में जारी रहेगी मोदी की ध्यान साधना।

Awaaz India TV

फाइटर एयरक्राफ्ट से गिरी बम जैसी चीज, तेज धमाके के बाद एयरफोर्स ने दिए जांच के आदेश

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर भिड़े शिवपाल यादव और केशव प्रसाद मौर्य, लगाए ये आरोप

Awaaz India TV

UNICEF की Zero Dose Children रिपोर्ट पर Supriya Shrinate ने सरकार पर कसा तंज कहा- सरकार का कोई लेना देना नहीं है।

Awaaz India TV

Dil Bechara के 4 साल पुरे होने पर Sanjana Sanghi ने Sushant Singh Rajput को किया याद।

Awaaz India TV

विरार में कोचिंग सेंटर के टीचर को भीड़ ने जमकर पीटा, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

Awaaz India TV

Leave a Comment