Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Rajkot TRP Game Zone Fire : Rajkot भीषण आग में बच्चों समेत 30 लोग जिंदा जले।

Rajkot TRP Game Zone Fire : गुजरात के राजकोट में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है।  गुजरात के राजकोट शहर में 25 मई को एक TRP गेम जोन में भीषण आग लगी है।  इस  भीषण आग में बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गए है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। वहीं, एसआईटी की टीम इस घटना की जांच करने वाली है।

राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी (Prabhav Joshi) ने जानकारी देते हुए बताया, ” “हमें लगभग 4:30 बजे आग की सूचना मिली थी, तुरंत एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यहां TRP गेमिंग जोन में जो अस्थायी संरचना थी वह ध्वस्त हो गई। आग पर 2 घंटे पहले काबू पा लिया गया है, मलबा निकाला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृत्यु का आंकड़ा 17 से ज्यादा हो सकता है।मुख्यमंत्री के साथ हम संपर्क में हैं”।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस हादसे पर tweet करते हुए दुःख व्यक्त किया है। PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने tweet में कहा है , राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना गुजरात, रोहतक के नाना-मावा रोड के करीब स्थित एक TRP गेम जोन में हुआ है। आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव कार्य जारी है, कई दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है।

Related posts

यूपी में गला काटकर गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 78 दिन बाद सुनाई उम्रकैद की सजा।

Awaaz India TV

Jabalpur Viral Video: बिजली कर्मचारियों को बेरहमी से मारा, वीडियो हुआ Viral।

Awaaz India TV

Rajiv Gandhi death anniversary : एक नेता की याद में श्रद्धांजलि ।

Awaaz India TV

PM Modi Oath Ceremony: PM आवास तक दौड़ते हुए पहुंचे BJP नेता Ravneet Singh Bittu।

Awaaz India TV

दो औरतों को जिंदा दफन करने की कोशिश, सनसनीखेज वाकया!

Awaaz India TV

Social Media की चकाचौंध के चक्कर में गवा दी जान ।

Awaaz India TV

Leave a Comment