Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

IndiGo Flight Bomb Threat: फर्ज़ी निकली दिल्ली से वाराणसी जा रही IndiGo Flight में बम की ख़बर।

IndiGo Flight Bomb Threat : दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइन की  फ्लाइट 6E2211 में मंगलवार की अलसुबह 5 बजे के लगभग बम प्लांट होने की धमकी मिली थी, जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री फ़ौरन विमान से बाहर आने के लिए उतावले हो उठे। मौके पर मौजूद एक विमानन सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक प्लेन के टॉयलेट में पायलट को एक टिश्यू पेपर मिला था जिस पर ’30 मिनट में बम‌ विस्फोट’ लिखा हुआ था। क्रू ने इस नोट का संज्ञान लेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन (IGI Airport Administration) को अलर्ट किया और यात्रियों को इमरजेंसी गेट से प्लेन से नीचे उतारा गया।

इसके बाद विमान को जांच के लिए एक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आइसोलेशन प्लेस में ले जाया गया। एविएशन सिक्योरिटी, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और फ्लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पर इस गहन जांच के बाद भी प्लेन में बम नहीं मिला, इसलिए यह खबर फर्ज़ी निकली। अब से कुछ ही देर में फ्लाइट को रवाना कर दिया जाएगा।

Related posts

Rabindranath Tagore Birthday: भारतीय साहित्य के आध्यात्मिक प्रेरणास्त्रोत।

Awaaz India TV

ससुरालियों ने दिया BJP की हार का ताना तो दूल्हे ने बुलडोजर पर निकली बारात।

Awaaz India TV

बंद के दौरान निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज/बर्बरता अति-दुखद व निन्दनीय- मायावती।

Awaaz India TV

Delhi Airport पर छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

Awaaz India TV

ऑनड्यूटी, यूनिफॉर्म में मॉडलिंग कर रही थी लेडी कॉन्स्टेबल, एस पी ने किया सस्पेंड

Awaaz India TV

Uddhav Thackeray ने दिया बड़ा बयान, Devendra Fadnavis को चुनौती देते हुए कहा, “या तो में रहूँगा या फिर वो”

Awaaz India TV

Leave a Comment