Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

T20 World Cup: सभी की निगाहें 9 जून पर, T 20 में होगी India-Pakistan की भिड़ंत।

T20 World Cup: क्रिकेट दुनिया में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेलों में से एक है। इस बार T20 World Cup 2024 संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और वेस्ट इंडीज की सह-मेजबानी में हो रहा है जिसमें दुनिया की 20 टीमें भाग लेंगी। टी 20 में भारतीय टीम के सफर की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के विरुद्ध मैच से होगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नसाओ काउंटी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत पहली बार इस मैदान पर कोई टी 20 मैच खेलने उतरेगा। भारत का दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान से होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम ने इकलौते वॉर्म अप मैच में एक जून (शनिवार) को बांग्लादेश का सामना किया और 60 रन से जीता। ये सभी मैच भारत में शाम को 8 बजे से देखे जा सकेंगे।

भारत को पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। टीम अपने पहले तीन मैच न्यूयॉर्क में खेलेगी और इसके बाद फ्लोरिडा रवाना होगी। यह टूर्नामेंट 1 जून 2024 से 29 जून 2024 तक खेला जाएगा। इंग्लैंड पिछले T20 World Cup की विजेता है। यह पहला मौका है जब कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट यूएसए में आयोजित किया हो रहा है।
भारत में, T20 World Cup 2024 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। मोबाइल पर इसे डिज्नी+हॉटस्टार ऐप डाउनलोड कर मुफ्त में देख सकते हैं।

Related posts

यूपी में पकड़ा गया बच्चा चोर गिरोह, ऑन डिमांड करते थे बच्चों की सप्लाई

Awaaz India TV

Mallikarjun Kharge ने Manu Bhaker को रजत और Sarabjot Singh को Paris Olympics में कांस्य पदक के लिए बधाई दी ।

Awaaz India TV

UPSC 2023 Topper: UPSC 2023 टोपर आदित्य श्रीवास्तव।

Awaaz India TV

राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और अखिलेश की जातीय जनगणना के बहस के बीच मायावती ने की टिपणी।

Awaaz India TV

Bigg Boss OTT S3 : Anil Kapoor को ‘Bigg Boss OTT 3’ के लिए मिलेंगे 2 करोड़! Salman लेते थे 12 करोड़

Awaaz India TV

भारत में ही कुछ जगह स्वतंत्रता दिवस 18 अगस्त को।आखिर क्यों?

Awaaz India TV

Leave a Comment