Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024: देश में पहली बार, Election Result से पहले चुनाव आयोग की मीटिंग।

Lok Sabha Election 2024: 4 जून को होने वाली वोटों की गिनती से एक दिन पहले  भारतीय चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स आयोजित की। ऐसा देश में पहली बार हुआ है‌। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने कहा, ‘सोशल मीडिया में हमारे उपर मीम्स बनाए गए हैं, लापता जेंटलमैन टाइप बहुत से टैग्स हैं.. हम उन सबसे यही‌ कहेंगे कि हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे। हम सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे। उन्होंने दावा किया  कि इस बार सात चरणों में हुए चुनावों में 64 करोड़ से अधिक लोगों ने वोट डाला जिसमें 31.2 करोड़ महिलाएं थीं।

यह एक विश्व रिकॉर्ड है। दुनिया की सबसे बड़ी इस मतदान प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल, डेढ़ करोड़ से अधिक मतदान केंद्र और सुरक्षाकर्मी शामिल रहे। चुनाव आयोग ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) से उनके सार्वजनिक बयान के लिए तथ्यात्मक जानकारी और विवरण मांगा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पहले ही 150 जिलाधिकारियों को फोन पर धमकाया था।

4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित करने के लिए अपनाई जाने वाली मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने कहा कि संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत है। यह घड़ी की सटीकता के समान काम करती है। उन्होंने कहा- जिस तरह वोटिंग प्लानिंग से कराई, उसी तरह काउंटिंग भी मुस्तैदी से होगी। 10.50 लाख बूथ, एक हॉल में 14 टेबल। 8000 से ज्यादा उम्मीदवार हैं। 30 से 35 लाख लोग बाहर हैं। वहां माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे। कम से कम 70-80 लाख लोगों के बीच काम होगा। गलती हो ही नहीं सकती।

राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने चुनाव कार्यक्रम में सेवाएं देने वालों की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमने पूरे चुनाव में पूरी कोशिश रही कि किसी महिला के खिलाफ कुछ गलतबयानी ना हो… इसके लिए हमने कड़े निर्देश जारी किए… इस बार जम्मू-कश्मीर में खूब वोट पड़े… घाटी में 51.05 फीसदी मतदान हुआ…हमने मनी पॉवर पर शिकंजा कसा… पैसे, शराब समेत अन्य सामान बंटने की बड़ी घटना नहीं हुई… प्रशासन ने मजबूती दिखायी… 4391 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा गया… कोई ऐसा नहीं जिसका हेलिकॉप्टर चेक ना हुआ हो… चाहे केंद्रीय मंत्री हो या फिर किसी पार्टी का अध्यक्ष.. आचार संहिता उल्लंघन की 495 बड़ी शिकायतें का निपटारा किया गया, जो कुल शिकायतों का 90 फीसदी है।

Related posts

Vasai Murder Viral Video : दिन दहाड़े लोहे का पाना सिर में मारकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या ।

Awaaz India TV

Bihar के Samastipur जिले में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई।

Awaaz India TV

Bombay High Court: महाराष्ट्र में 26/11 हमले की पीड़िता को ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत मिलेगा घर, एकनाथ शिंदे सरकार ने अदालत को दी जानकारी

Awaaz India TV

Malaika and Arjun Breakup :Arjun Kapoor से अलगाव? किसी और के साथ एंजॉय कर रहीं Malaika Arora

Awaaz India TV

बरेली के होटल में मिली 28 वर्षीय लड़की की लाश, कटा हुआ था गला।

Awaaz India TV

बीच सड़क पर टहलता दिखा मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल।

Awaaz India TV

Leave a Comment