Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 Result :अयोध्या में रामजी का आशीर्वाद मिला एक दलित को।

Lok Sabha Election 2024 Result :अयोध्या में बने राम मंदिर को BJP ने इस चुनाव में मुद्दा बनाया था। इस मुद्दे ने देश के दूसरे हिस्से में BJP की कितनी मदद की इसका आकलन तो बाद में होगा, लेकिन जहां यह मंदिर बना उस फैजाबाद ने इस मुद्दे को हवा नहीं दी। अयोध्या फैजाबाद सीट के तहत आता है। यहां समाजवादी पार्टी (SP) ने एक बड़ा प्रयोग किया और मंदिरों के इस शहर से एक दलित अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) को उम्मीदवार बनाया। अंत में यह रणनीति काम कर गई और अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीते। कहते हैं अयोध्या से BJP उम्मीदवार लल्लू सिंह (Lallu Singh) का संविधान बदलने को लेकर दिया गया बयान भारी पड़ गया‌।

जानकारों के मुताबिक जातिगत समीकरण और अयोध्या के विकास के लिए सरकार द्वारा जमीनों के अधिग्रहण को लेकर जनता में जबरदस्त नाराजगी है। साथ ही कांग्रेस का आरक्षण और संविधान का मुद्दा काम कर गया‌। इस चुनाव में मुस्लिम वोट ने एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। संविधान और आरक्षण बचाने के मुद्दे को हवा देकर इंडिया गठबंधन ने BJP के कोर हिंदू वोट बैंक को भी बांट दिया।

Related posts

कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश के मुद्दों पर सामने आया JDU नेता KC Tyagi का बयान

Awaaz India TV

IPL 2024 KKR Win : बेटी को गले लगकर खूब रोये Shah Rukh Khan।

Awaaz India TV

Devoleena Bhattacharjee ने Payal Malik जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे पति बहुत वफादार हैं’

Awaaz India TV

Pune Porsche Case: आरोपी के पिता-दादा पर एक और केस, पिता का रिसोर्ट तोड़ा गया।

Awaaz India TV

Laapataa Ladies Break Record : Netflix पर Animal को छोड़ा पीछे , कमाए 13.8 Million व्यूज।

Awaaz India TV

Bikaner electricity department office: पुलिस की मौजूदगी में भी बीकानेर के बिजली विभाग के कार्यालय में मारपीट

Awaaz India TV

Leave a Comment