Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Kota Rape Case : कोटा में लड़की का गैंगरेप, लड़की ने खुद को आग लगाकर किया सुसाइड

Kota Rape Case : राजस्थान के कोटा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई। एक 18 साल की लड़की को गुरुवार रात डेढ़ बजे उसके घर से पड़ोस के दो लड़कों ने अगुवा कर, उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। युवती के भाई का कहना है कि रात को उसने घर के बाहर जाकर देखा तो दुकान से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसने दुकान का गेट धक्का देकर खोलने की कोशिश की तो बाहर बैठे युवक ने मारपीट की।

भाई के शोर-शराबा करने के बाद गेट खुला तो लड़की रोते हुए बाहर आई। और घर आकर एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। उसी कमरे में डीजल से भरा बड़ा डिब्बा रखा था, जिसे अपने ऊपर डालकर उस लड़की ने खुद को आग लगा ली।खुद इस घटना से लड़की बुरी तरह सदमे में आ गयी थी। परिवार के लोग उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। पर इलाज के दौरान लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कोटा के बुढादीत थाना पुलिस के प्रभारी भंवर सिंह का कहना है कि ।दोनों आरोपी चचेरे भाई है। वे लड़की की कॉलोनी में ही समोसा, कचोरी की दुकान चलाते हैं। दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ रेप और पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पूछताछ चल रही है।

Related posts

Bigg Boss OTT s3: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के बाद “Bigg Boss OTT s3” के दूसरे कंटेस्टेंट बनें Rapper Naezy

Awaaz India TV

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर सामने आई प्रकाश आंबेडकर प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं को गंगास्नान के लिए ले जा रहा ट्रैक्टर तालाब में गिरा, सात बच्चों समेत 15 की मौत

Awaaz India TV

महायुति से मोहभंग के बाद Raj Thackeray ने किया पहले दो विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा ।

Awaaz India TV

West Bengal: संदेशखाली में CBI ने शाहजहां शेख के घर और दफ्तर पर मारे छापे

Awaaz India TV

Ghatkopar Hoarding Collapse : मुंबई में बारिश का कहर, Ghatkopar में गिरा Hoarding।

Awaaz India TV

Leave a Comment