Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Meerut Murder Viral Video: मेरठ में बच्चों के सामने पिता को गोली मारी, Video Viral

Meerut Murder Viral Video:मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुई एक सनसनीखेज वघटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक भयावह हत्या का है जो CCTV में कैद हो गया। वीडियो में एक शख्स के सिर में इतने पास से गोली मारी गई कि वो वहीं जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना मेरठ के लोहियानगर इलाके में एक सार्वजनिक स्विमिंग पूल के पास हुई।

रात के समय स्विमिंग पूल में काफी लोगों की भीड़ थी। इस दौरान पीड़ित शख्स के साथ उसके बच्चे भी मौजूद थे। लोगों की भीड़ लगी थी। इसी भीड़ में शख्स भी खड़ा था। वीडियों में देखा जा सकता है कि कई लोगों की भीड़ में किसी बात को लेकर बहस हो रही है और पीड़ित शख्स भीड़ से निकलकर वहां आए अन्य शख्स से कुछ कहने लगता है। दोनों के बीच बहस होती है। लोग दोनों को दूर कर देते हैं। इस दौरान जैसे ही शख्स वहां से जाने लगता है आरोपी उस के सिर में बंदूक सटा कर गोली मार देता है।

अचानक हुई इस घटना को जब तक कोई समझ पाता तब वह आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ वारदात को देखती रही और किसी ने शख्स की मदद नहीं की। अचानक घटना के होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई लोग वहां से भाग गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित शख्स के साथ मौजूद उसके बच्चे जमीन पर गिरे पिता को उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान अरशद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरशद का दो आरोपियों – बिलाल और दानिश  से झगड़ा हुआ था, जो फिलहाल फरार हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related posts

Malabika Das Suicide: काजोल की को-स्टार रही एक्ट्रेस Malvika Das ने खुदकुशी की

Awaaz India TV

Saba slams ‘patriarchal mindset’ : Hrithik Roshan के साथ डेटिंग के बाद VO की नौकरियां खोने पर बोली Saba Azad।

Awaaz India TV

Pune-Ahmednagar Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, २ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत १ घायल।

Awaaz India TV

सरकार ने बैन की 156 ऐलोपैथिक दवाएं, आपके घर में भी हों तो फेंक दें

Awaaz India TV

मोदी सरकार को हम बहुत जल्दी बंगलादेश की तरह निपटा देंगे–किसान नेता राजेश टिकैत का विवादास्पद बयान

Awaaz India TV

संसद में Media कर्मियों पर पाबंदी पर पत्रकारों का विरोध, सामने आई Supriya Shrinate की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Leave a Comment