Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Pune-Ahmednagar Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, २ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत १ घायल।

Pune-Ahmednagar Accident : पुणे-अहमदनगर एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। सोमवार रात पुणे-अहमदनगर रोड पर खराड़ी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार 20 वर्षीय दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई और उनका दोस्त घायल हो गया है। विमानतल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने मृतकों की पहचान पुणे के जी एच रायसोनी इंजीनियरिंग कॉलेज के आदिल शेख (Adil Shaikh) और फहद शेख (Fahad Shaikh) के रूप में की है। वही दुर्घटना में घायल छात्र की पहचान अफान शेख (Afan Shaikh) है।

तीन छात्र पुणे रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए थे, उनमें से दो छात्र लातूर जा रहे थे। ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों नीचे गिर गए। दो छात्र की मौत हो चुकी है वही 1 छात्र गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर श्यामबाबू गौतम (Shyambabu Gautam) मौके से भाग गया, लेकिन कुछ दूरी पर कुछ लोगो द्वारा वह पकड़ा गया। विमानताल पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर आनंद खोबे (Anand Khobe) ने कहा, हमने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

Related posts

कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश के मुद्दों पर सामने आया JDU नेता KC Tyagi का बयान

Awaaz India TV

By-Election 2024: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव 10 जुलाई को।

Awaaz India TV

CM Kejriwal के खिलाफ ED ने दाखिल किये चार्जशीट पर Sandip Pathak का बयान…

Awaaz India TV

Araria Bridge Collapse : 12 करोड़ लागत से बना पुल उद्घाटन के पहले ही गिरा।

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: काकोरी में बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट से गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 3 बच्चियों समेत 5 की मौत

Awaaz India TV

जल्द ही शाहरुख खान के पड़ोसी बनेंगे दीपिका -रणवीर, खरीदा नया आशियाना

Awaaz India TV

Leave a Comment