Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 Result : PM का शपथग्रहण समारोह, Bangladesh और Nepal के PM होंगे विशिष्ट अतिथि ।

Lok Sabha Election 2024 Result : 18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA द्वारा 293 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद PM Modi के 8 जून को शपथ लेने की संभावना है। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) शामिल होंगे। सूत्रों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले हसीना और दहल दोनों ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं दी थीं। PM मोदी ने दहल से फोन पर बात की थी, जिन्हें प्रचंड के नाम से भी जाना जाता है।

सूत्रों ने बताया, “बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान PM मोदी ने नेपाल के PM को शपथग्रहण समारोह में आने के लिए निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने  स्वीकार कर लिया है। इसकी जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी”। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) के भाषण लेखक एम नज़रुल इस्लाम के अनुसार,”प्रधानमंत्री हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निमंत्रण मिलने के बाद उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कल ढाका से दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। वे निर्धारित विशेष उड़ान से ढाका से रवाना होंगी और 9 जून की दोपहर तक दिल्ली में रहेंगी।

” शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने हाल ही में बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनावों में जीत हासिल की, जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश और भारत के बीच मजबूत संबंधों पर जोर देते हुए कहा था, “भारत हमारा परखा हुआ और वफादार पड़ोसी है, और भारत और बांग्लादेश के बीच हमारे अच्छे संबंध हैं। ” शेख हसीना (Sheikh Hasina) की यह यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच चल रहे राजनयिक संबंधों, आपसी सम्मान और सहयोग को रेखांकित करती है, जो हमारी साझेदारी की पहचान रही है।

Related posts

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की ख़बर, तिरुवनंतपुरम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Awaaz India TV

Bihar के Samastipur जिले में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई।

Awaaz India TV

Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa का YouTube चैनल हुआ हैक, सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई।

Awaaz India TV

नालासोपारा पश्चिम के नाला गांव में झील में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत

Awaaz India TV

“Bade Miyan Chote Miyan” : “बड़े मियां छोटे मियां” 1st day collection, जाने कितने करोड़ कमाए।

Awaaz India TV

Kartam Bhugtam : Film के पहले दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही।

Awaaz India TV

Leave a Comment