Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

IND VS IRE T20 World Cup 2024 : Ireland को 8 विकेट से हराकर India की शानदार जीत।

IND VS IRE T20 World Cup 2024 :5 June को टीम इंडिया की T20 Wolrd Cup की पहली मैच आयरलैंड के खिलाफ थी , भारत ने उम्मीद के मुताबिक खेल दिखाते हुए T20 Wolrd Cup के अपने पहले मैच में आयरलैंड (IRE) को हरा कर जीत हासिल की। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय खिलाडियों ने जोरदार गेंदबाज़ी के साथ आयरलैंड (IRE) को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया। आयरलैंड (IRE) 16 ओवरों में 96 रनों पर ही ढेर हो गयी। गेंदबाजी में भारत के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सबसे ज्यादा (3) विकेट लिए।

भारत को जीत के लिए 97 रन बनाने थे। पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohali) मैदान में उतरे। हालांकि तीसरे ओवर में बेन व्हाइट (Ben White) के हाथों विराट 1 रन बनाकर कैच आउट हो गए। विराट के आउट होने के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान में उतरे। वही भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बेहतरीन पारी खेलकर 37 गेंद पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। हालांकि कंधे में हल्की चोट लगने के कारण वह वापस चले गए। रोहित के जाने के बाद भी पंत ने तेजी से रन बनाने जारी रखा। हालांकि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कुछ खास रन नहीं बना सके। 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर सूर्यकुमार आउट हो गए। सूर्यकुमार के बाद शिवम् दुबे (Shivam Dubey) मैदान में उतरे। वही शिवम् दुबे (Shivam Dubey) को रन बनाने और खेलने का मौका नहीं। अगले ओवर की दूसरी गेंद पर पंत ने छक्का मारा और टीम को जीत दिलाई।

Related posts

Modi Cabinet Rumour: Modi कैबिनेट छोड़ने को अफवाह बताया केरल के MP Suresh Gopi ने ।

Awaaz India TV

मैं ज़िंदा हूं…दूसरों को परेशान करके अपना मनोरंजन करना बंद करो–अपनी मौत की अफवाह पर अभिनेता श्रेयस तलपदे खफा

Awaaz India TV

Kullu में दिखा तबाही का मंजर बीआस नदी उफान पे ।

Awaaz India TV

David Johnson Death: बेंगलुरु में फ्लैट के बालकनी से गिरने से David Johnson की मौत, आत्महत्या का संदेह।

Awaaz India TV

UP के कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश को Neha Singh Rathore ने नफरत और फूट डालने का फरमान कहा।

Awaaz India TV

Doda में आतंकी हमले में शहीद 4 जवानो को Rahul Gandhi ने दी श्रद्धांजलि साथ ही रखी यह मांग…

Awaaz India TV

Leave a Comment