Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa का YouTube चैनल हुआ हैक, सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई।

Bharti Singh Youtube Channel Hacked: इंडियन टीवी इंडस्ट्री की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह को भारत का एक -एक घर जनता है। वर्तमान में कुकिंग-आधारित रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स की मेजबानी करती नजर आ रही हैं। एक कॉमेडियन के रूप में काम करने के अलावा, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय उपस्थिति बनाए रखती हैं और यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

भारती सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट अपलोड किया जिसमें उन्होंने अपने डिजिटल परिवार को बताया कि कैसे उनका पॉडकास्ट चैनल हैक कर लिया गया था। कॉमेडियन अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ‘भारती टीवी’ चैनल के साथ एक समस्या का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने पहले भी चिंता जताई थी जब इसका नाम और अन्य विवरण बदले गए थे।हाल ही में, उनका एक यूट्यूब चैनल, जिस पर उन्होंने मशहूर हस्तियों के साथ विशेष पॉडकास्ट जारी किया था, वह चैनल हैक हो गया। भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर यूट्यूब से मदद की गुहार लगाई।

भारती सिंह ने नोट में लिखा, ” हम एक गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं: यूट्यूब पर हमारा पॉडकास्ट चैनल भारती टीवी हैक कर लिया गया है!! हमने चैनल विवरण (हमारे चैनल का नाम और वीडियो) बदलने से पहले ही एक मुद्दा उठाया है @youtubeindia, हमें आपकी तत्काल सहायता की आवश्यकता है हमारी सामग्री पर नियंत्रण पाने और उसे सुरक्षित करने के लिए कृपया इसे हल करने में हमारी सहायता करें!”

साथी ही कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह कह रहे थे की उनका पॉडकास्ट चैनल किसी ने हैक किया है।  कृपया हमारी मदद करें अगर किसी के पहचान में कोई हो जो मदद कर सके चैनल वापिस लाने में तो जरूर कॉन्टैक्ट करे।

Related posts

India के विश्व विजेता बनने के बाद Rahul Dravid का मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल हुआ समाप्त।

Awaaz India TV

Uddhav Thackeray के निवास मातोश्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात ।

Awaaz India TV

“लाड़की बहिन” योजना में हुई बड़े बदलाव, जाने क्या है यह बदलाव।

Awaaz India TV

कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सुभाष चंद्र बॉस के पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली।

Awaaz India TV

Pune Porsche Case: आरोपी के पिता-दादा पर एक और केस, पिता का रिसोर्ट तोड़ा गया।

Awaaz India TV

बिघडती जा रही है बांग्लादेश की हालात, मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे है हमले।

Awaaz India TV

Leave a Comment