Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Ramoji Rao Death: राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने Ramoji Rao के निधन पर शोक जताया

Ramoji Rao Death: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मीडिया महारथी रामोजी राव (Ramoji Rao) के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र का एक दिग्गज खो दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वे एक इनोवेटिव सोच वाले उद्यमी थे। उन्होंने ईनाडु अखबार, ETV समाचार नेटवर्क और रामोजी फिल्म सिटी सहित कई उपक्रमों को साकार रूप दिया। वे अपने मिशन में सफल हुए क्योंकि उनका नजरिया समाज हित में था। इस उद्योग में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएँ।”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (M. K. Stalin), बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) ने भी शनिवार को रामोजी राव (Ramoji Rao) के निधन पर शोक व्यक्त किया। राव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रामोजी समूह के दूरदर्शी संस्थापक पद्म विभूषण रामोजी राव (Ramoji Rao) के निधन से गहरा दुख हुआ। मीडिया, पत्रकारिता और फिल्म उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान ने एक चिरस्थायी विरासत छोड़ी है। इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं।” नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि राव के निधन से मीडिया और फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है।

कुमार ने एक बयान में कहा, “रामोजी राव को मीडिया जगत की एक बड़ी हस्ती माना जाता है। उन्हें 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने मीडिया और फिल्म उद्योग में एक अमिट छाप छोड़ी है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।” इसके अलावा YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) प्रमुख जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy), तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (Radhakrishnan), उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने भी रामोजी राव (Ramoji Rao) के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। रामोजी राव (Ramoji Rao) का शनिवार तड़के तेलंगाना के हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

तेलंगाना गाना सरकार के प्रवक्ता के अनुसार राव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राव की विरासत बहुत बड़ी है, जिसमें कई सफल व्यावसायिक उपक्रम और मीडिया प्रोडक्शन शामिल हैं। उनके नेतृत्व में, ईनाडु तेलुगु मीडिया में एक प्रमुख मीडिया स्तंभ बन गया। उनके अन्य व्यावसायिक उपक्रमों में फिल्म प्रोडक्शन हाउस उषा किरण मूवीज, फिल्म वितरण कंपनी मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, वित्तीय सेवा फर्म मार्गदर्शी चिट फंड और होटल चेन डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। वे टेलीविजन चैनलों के ईटीवी नेटवर्क के प्रमुख भी थे। 2016 में, उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) ने भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Related posts

Cannes Film Festival 2024: Anasuya Sengupta ने हालिस किया Best Actress Award।

Awaaz India TV

“मुझे जेल में डाल दो, पर मेरी बीवी के पास मत भेजो”– एक पत्नी पीड़ित ‘मिसिंग’ इंजीनियर ने की पुलिस से रिक्वेस्ट

Awaaz India TV

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर मायावती ने लगाया झूट बोलने का आरोप।

Awaaz India TV

Modi सरकार द्वारा पेश किये Budget में महाराष्ट्र को अनदेखा करने पर महाराष्ट्र के सांसदों ने किया Protest

Awaaz India TV

एनसीपी अजित पवार गुट का दावा,जल्द आएगा महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक भूकंप 

Awaaz India TV

देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और क्रूरता को देख प्रियंका गाँधी ने पूछे सवाल…

Awaaz India TV

Leave a Comment