Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Nashik Income Tax Raid : वो नोटों से भरे सोफे पर बैठता था!

Nashik Income Tax Raid : नासिक, महाराष्ट्र स्थित एक ज्वेलर्स पर आयकर विभाग के छापे में करोड़ों का काला धन मिला है। हमारे संवाददाता के अनुसार  नासिक, नागपुर, जलगांव के आयकर विभाग के 50–55 अधिकारियों की टीम ने सुराणा ज्वेलर्स () की दुकान और बंगले समेत उनके बैंक लॉकर्स, रीयल इस्टेट बिजनेस के ऑफिस आदि की दो दिन तक लगातार तलाशी ली। लगातार 30 घंटे तक चली छापेमारी की इस कार्रवाई में आयकर टीम ने तिजोरियों, लॉकर्स, ट्रॉली बैग, थैलियों और फर्नीचर से 26 करोड़ रुपए की नकदी और 90 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए। इसके अलावा मनमाड और नंदगांव में ज्वेलर के रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई।

ख़बर के अनुसार शक के आधार पर आयकर अफसरों ने जब ज्वेलर के राका कालोनी स्थित आलीशान बंगले में रखे फर्नीचर का प्लाईवुड तोड़ा तो उसके अंदर नोटों की गड्डियों का अंबार मिला तो वे हैरान रह गये। जब्त की सारी रकम को गिनने में अधिकारियों को 14 घंटे लगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नांदेड शहर में भी कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने भंडारी फाइनेंस (Bhandari Finance) और आदिनाथ को ऑपरेटिव बैंक (Adinath Co-operative Bank) पर छापा मारा था। इस दौरान करीब 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति नकद और सोने के रूप में बरामद हुई थी।

Related posts

Sheena Vora Case : Mumbai का चर्चित Sheena Vora केस, मृतका की हड्डियां गायब,”Drishyam” जैसा मामला

Awaaz India TV

Hina Khan ने Breast Cancer की लड़ाई के बीच लगातार दर्द में रहने के बारे में खुलकर की बात, साथ ही शेयर किया एक प्यारा नोटे

Awaaz India TV

Lucknow Viral Video: बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों ने अस्पताल में की शादी

Awaaz India TV

Rowdy Rathore 2 : Producer ने किया बताया तैयार है फिल्म की SCRIPT ।

Awaaz India TV

High Level Meeting : Amit Shah की High Level Meeting, आतंकवादियों के खिलाफ बड़े Action की तैयारी

Awaaz India TV

छापे की कार्रवाई, मशहूर शिक्षाविद् Khan सर की Coaching Class पर लगा ताला

Awaaz India TV

Leave a Comment