Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Mumbai Airport Incident: Mumbai में टला बड़ा प्लेन हादसा,500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची

Mumbai Airport Incident: घटना मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की है, जहां आज एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन के दो जहाज आपस में टकराने से बच गए। दोनों के एक ही रनवे नंबर 27 पर होने के कारण ये अनहोनी होने का ख़तरा था। अगर जहाज आपस में टकरा जाते तो 500 से ज्यादा लोगों की जान पलक झपकते चली जाती।

सूत्रों का कहना है कि एक ही रनवे पर आगे-पीछे दोनों जहाजों को देखकर ATC और एयरपोर्ट अधिकारियों की जान हलक में अटक गई थी, क्योंकि एक के पीछे दूसरा जहाज था और दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। एक जहाज लैंड हुआ था और दूसरा टेकऑफ हो रहा था। जैसे ही जहाज टेकऑफ हुआ और दूसरा सेफ लैंड हुआ, अधिकारियों और पैसेंजरों की सांस में सांस आई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर एयर इंडिया की फ्लाइट 657 टेकऑफ हो रही है। फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (TRV) में लैंड होना था। पीछे से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 5053 आ गई, जो देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (IDR) से टेकऑफ हुई थी। दोनों फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच रनवे पर मामूली-सा गैप था। यानी क्योंकि दोनों के बीच टक्कर होने की संभावना थी। हालांकि ऐन मौके पर एयर इंडिया के प्लेन ने उड़ान भर ली और इंडिगो का प्लेन लैंड हो गया।

आनन फानन में एयरपोर्ट और ATC अधिकारी रनवे पर आए और इंडिगो प्लेन के पायलट से बात करके स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी तुरंत नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) को दी गई। वायरल वीडियो भी अधिकारियों तक पहुंचा तो तुरंत संज्ञान लेकर एक्शन लिया गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। DGCA ने हवाई यातायात नियंत्रण (Air Traffic Control) अधिकारी को भी तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है।

Related posts

बधाई हो! बिहार में 9 दिन में मात्र 5 पुल ही गिरे हैं -Tejashwi Yadav ।

Awaaz India TV

बांसवाड़ा में Nuclear Power Plant को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प।

Awaaz India TV

Guna, Madhya Pradesh : “Love Jihad” का एक और मामला।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद कांग्रेस नेताओं के की न्याय की मांग।

Awaaz India TV

PM MODI का बाबा साहेब को लेकर बड़ा बयान :कहा सविधान नहीं बदलेगा।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal at Hanuman Temple : हनुमान मंदिर से प्रचार की शुरुवात l

Awaaz India TV

Leave a Comment