Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Arvind Kejriwal at Hanuman Temple : हनुमान मंदिर से प्रचार की शुरुवात l

Arvind Kejriwal at Hanuman Temple : सब जानते हैं कि BJP भगवान राम के भरोसे अपनी चुनावी बाजी जीतने की कवायत में पिछले कई चुनाव से लगी हुई है l लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भाजपा के राम के खिलाफ उन्हीं के भक्त हनुमान जी को खड़ा करने की कोशिश की है l दरअसल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के ताजा आदेश के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 50 दिन बाद चुनाव प्रचार के लिए अंतिम जमानत पर रिहा किए गए l अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद आज अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी l

इस दौरान उनका पूरा परिवार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और आम आदमी पार्टी (AAP) के तमाम आला नेता मौजूद थे। भगवान राम के मुकाबले भगवान हनुमान को खड़ा करने का यह उनका अंदाज लोगों को कितना पसंद आएगा यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हमेशा अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं यह उनका प्रचार का अंदाज है। किसी को पसंद आए या ना आए उन्हें तो बस अपनी जीत से मतलब है l लेकिन हनुमान जी के दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जिसे जो मैसेज देना चाहते थे उन तक मैसेज पहुंच चुका है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इसमें कितने कामयाब हो पाते हैं यह तो 4 जून के नतीजे में ही पता चलेगा। लेकिन उसके पहले दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव दिलचस्प होंगे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता l फिलहाल दिल्ली की सभी सात सीटों पर BJP काबिज है लेकिन इस बार यहां चार सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और बाकी 3 कांग्रेस (Congress) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं l इंडिया गठबंधन (IND) से कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी का एक साथ चुनाव लड़ना यहां के मुकाबले निश्चित तौर पर दिलचस्प बनाएंगे।

Related posts

केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, लद्दाख में बनेंगे पांच नये जिले

Awaaz India TV

Nassau Stadium Dismantling Begins: NEW YORK का Nassau Stadium को तोड़ने का काम शुरू।

Awaaz India TV

अमेरिकी सांसद Rich McCormick का दावा, बोले- Narendra Modi फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

Awaaz India TV

Uttar Pradesh: डॉ. भीमराव अंबेडकर का होर्डिंग लगाने को लेकर हुई झड़प में दलित किशोर की गोली लगने से मौत, 2 घायल

Awaaz India TV

Modi सरकार के “संविधान हत्या दिवस” मनाने वाले फैसले पर कांग्रेस सांसद Manickam Tagore, का बड़ा बयान।

Awaaz India TV

Modi Cabinet Rumour: Modi कैबिनेट छोड़ने को अफवाह बताया केरल के MP Suresh Gopi ने ।

Awaaz India TV

Leave a Comment