Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Malviya Harassment Allegations: BJP के IT सेल चीफ Amit Malviya पर यौन शोषण के आरोप, कांग्रेस द्वारा जल्द कार्रवाई की मांग।

Malviya Harassment Allegations: भाजपा के IT सेल के हेड अमित मालवीय (Amit Malviya) पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता शांतनु सिन्हा (Shantanu Sinha) ने महिलाओं का यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सिन्हा ने सोशल मीडिया पर मालवीय पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने अमित मालवीय (Amit Malviya) पर निशाना साधते हुए पूछा है कि महिला आयोग ने अभी तक इस मामले का संज्ञान क्यों नहीं लिया है।

 

इस मामले पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कहा, ‘BJP नेता राहुल सिन्हा (Rahul Sinha) के संबंधी RSS सदस्य शांतनु सिन्हा (Shantanu Sinha) ने अमित मालवीय (Amit Malviya) पर ये गंभीर आरोप लगाया है कि वह महिलाओं का यौन शोषण सिर्फ 5 सितारा होटलों में ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यालयों में भी करते हैं।आज हम अमित मालवीय (Amit Malviya) को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग करते हैं। यह एक अत्यंत प्रभावशाली पद है। जब तक उन्हें उनके पद से नहीं हटाया जाता, न्याय नहीं हो सकता।’

सूत्रों के मुताबिक अमित मालवीय (Amit Malviya) की कानूनी टीम ने 8 जून को ही संघ नेता शांतनु सिन्हा (Shantanu Sinha) को इस मामले में कानूनी नोटिस भेजा है। मालवीय के वकील ने नोटिस में लिखा, ” कथित यौन दुराचार के झूठे आरोपों की प्रकृति बेहद आपत्तिजनक है, जो मेरे मुवक्किल की गरिमा और प्रतिष्ठा के ठेस पहुंचा रहे हैं। चूंकि वह एक पेशेवर और सार्वजनिक व्यक्ति हैं, इसलिए इन आरोपों पर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण दें।” अब देखिए आगे ये मामला क्या मोड़ लेता है। तीन दिनों का नोटिस पीरियड 11जून को समाप्त हो रहा है।

Related posts

CAA Notification: देशभर में लागू हुआ CAA, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Awaaz India TV

नाइट फ्रैंक इंडिया की “द वेल्थ रिपोर्ट” का बड़ा खुलासा, देश में बढ़ी ‘अमीरों’ की संख्या, 2028 तक 20,000 होने का अनुमान

Awaaz India TV

Air Pollution Ranking: दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, बिहार का बेगुसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

Awaaz India TV

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में उठाया हाथी और जीप सफारी का लुत्फ

Awaaz India TV

ऑफिस में ही पीता था शराब, कराता था मसाज नर्सिंग कॉलेज का प्रिंसिपल, छात्राओं की शिकायत पर सस्पेंड

Awaaz India TV

Rajkot TRP Game Zone Fire :Rajkot में 30 लोग जिंदा जले, जानिए पूरा सच।

Awaaz India TV

Leave a Comment