Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Air Pollution Ranking: दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, बिहार का बेगुसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगर क्षेत्र बन गया है जबकि दिल्ली को सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले राजधानी शहर के रूप में दर्ज किया गया है।

स्विट्जरलैंड के संगठन ‘आईक्यूएयर’ की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार, औसतन वार्षिक 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की पीएम2.5 सांद्रता के साथ भारत 2023 में 134 देशों में से तीसरा सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश रहा। उससे पहले बांग्लादेश (79.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) और पाकिस्तान (73.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) रहे।

भारत 2022 में औसतन 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की पीएम2.5 सांद्रता के साथ आठवां सबसे प्रदूषित देश रहा था।पीएम2.5 को ‘फाइन पार्टिकुलेट मैटर’ कहा जाता है। ये कण 2.5 माइक्रोन या छोटे आकार के होते हैं और ये सांस लेने के दौरान निचले श्वसन तंत्र तक पहुंच जाते हैं।

बेगूसराय औसतन 118.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की पीएम2.5 सांद्रता के साथ वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित महानगर दर्ज किया गया है जबकि 2022 की रैंकिंग में इस शहर का नाम भी नहीं था। दिल्ली 2018 के बाद से चौथी बार दुनिया में सबसे प्रदूषित राजधानी शहर चिह्नित किया गया है।

Related posts

वक्फ बोर्ड बिल पर सामने आई बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Shah Rukh Khan Health: Heat stroke के शिकार Shah Rukh Khan अस्पताल से घर आए।

Awaaz India TV

Rashmika Mandanna ने अपने पालतू कुत्ते Maxi की मौत के बाद पोस्ट शेयर कर किया दुख व्यक्त

Awaaz India TV

कांग्रेस ने निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर उठाए सवाल, पूछा – क्या सीईसी या मोदी सरकार से था मतभेद ?

Awaaz India TV

Babil Khan’s cryptic post : Girlfriend से Breakup के बाद पोस्ट किये Photos।

Awaaz India TV

उत्तराखंड उप-चुनाव में Congress के जीत के बाद Alok Sharma का BJP को लेकर बड़ा बयान

Awaaz India TV

Leave a Comment