Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Ragini Nayak Allegations: Rajat Sharma ने मुझे भद्दी गाली दी– कांग्रेस प्रवक्ता Ragini Nayak का गंभीर आरोप

Ragini Nayak Allegations: सीनियर पत्रकार और इंडिया टीवी के कर्ताधर्ता रजत शर्मा पर कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और आरोप लगाए कि, रजत शर्मा ने उनके लिए भद्दी भाषा का उपयोग किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लेकिन अब तक रजत की ओर से कोई सफाई पेश नहीं की गई है।

ख़बर के अनुसार एक लाइव डिबेट में रागिनी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था। लोकसभा चुनाव के परिणाम पर चर्चा हो रही थी। वायरल वीडियो में रागिनी और रजत शर्मा के बीच बहस हुई। इस दौरान रजत शर्मा ने कहा कि ‘आप मुझे मिस कोट न करें मैंने कहा था कि 90 सीट भी कांग्रेस के लिए बड़ी जीत होगी!’ इतने में ही रागिनी ने उन्हें टोक दिया और इससे रजत शर्मा चुप हो गए और मुँह में कुछ बोलने लगे।

अब रजत पर रागिनी का यह आरोप है कि उन्होंने ने धीमी आवाज में रागिनी नायक को गाली दी। बता दें कि, दो वीडियो वायरल हैं एक में रजत शर्मा बस कुछ बड़बड़ाते नजर आ रहे हैं वहीं एक दूसरे वीडियो में उनके मुँह से गाली सुनाई दे रही है। रागिनी नायक ने खुद दोनों वीडियो शेयर किए हैं। अब सवाल यह भी उठाया जा सकता है कि, क्या वीडियो से छेड़खानी की गई है या कोई ग़लतफहमी हो गई है। बहरहाल जब तक रजत शर्मा खुद सफाई नहीं दे देते यह मुद्दा शांत होने वाला नहीं है।

रागिनी नायक ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘पहला वीडियो ‘X’ पर मेरे संज्ञान में लाया गया ! इसमें रजत शर्मा On Air मुझे एक भद्दी गाली देते हुए दिख रहे हैं ! मैंने Factcheck किया ! चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage निकाला (दूसरा वीडियो) पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा ? कोई जवाब है आपके पास रजत शर्मा ?’

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result : चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार NDA बहुमत के आंकड़े को पार कर गया; इंडिया ब्लॉक 200 से ऊपर

Awaaz India TV

PM Modi Kashmir Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे को लेकर भड़की महबूबा मुफ्ती,  लगाए ये गंभीर आरोप

Awaaz India TV

नाइट फ्रैंक इंडिया की “द वेल्थ रिपोर्ट” का बड़ा खुलासा, देश में बढ़ी ‘अमीरों’ की संख्या, 2028 तक 20,000 होने का अनुमान

Awaaz India TV

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद कांग्रेस नेताओं के की न्याय की मांग।

Awaaz India TV

Lucknow Viral Video: बीमार पिता की इच्छा पूरी करने के लिए बेटियों ने अस्पताल में की शादी

Awaaz India TV

मंदिर में लेटकर अश्लील हरकत कर रहा था,अब सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

Leave a Comment