Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Bombay Blast Case: गैंगस्टर Abu Salem को अपनी हत्या का डर, कोर्ट की शरण में।

Bombay Blast Case: एक वक्त मुंबई में खौफ का दूसरा नाम कहलांने वाले गैंगस्टर अबू सलेम को अब खुद अपनी जान जाने का डर सताने लगा है। अबू सलेम 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट केस में दोषी करार दिए जाने के बाद तलोजा जेल में बंद है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए स्पेशल कोर्ट से तलोजा सेंट्रल जेल के अधीक्षक को निर्देश देने की मांग की थी कि उसे किसी दूसरी जेल में शिफ्ट न किया जाए, जिस पर विचार करते हुए कोर्ट ने अंतरिम आदेश तक सलेम को जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगाई है‌।

19 साल पहले अबू सलेम पूर्तगाल से प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत लाया गया था। उस संधि की एक शर्त थी सलेम को सजा ए मौत नहीं सुनाई जा सकती है। हालांकि अब सलेम को मौत का डर सता रहा है। कोर्ट में दायर याचिका में उसने कहा कि जेल से उसकी रिहाई का दिन करीब आ रहा है और ऐसे में उसे सेल में मरम्मत के बहाने दूसरे जेल में ट्रांसफर कर, मारने की साजिश रची जा रही है। याचिका में सलेम ने अपने ऊपर हुए पिछले दो हमलों का हवाला भी दिया था जिनमें आर्थर रोड जेल में हुए हमले का खास तौर से जिक्र है।

सलेम का कहना है कि याचिका में कहा गया है कि उस पर हमला करने वाले गैंगस्टर मुस्तफा दोसा की अब मौत हो चुकी है, लेकिन उसके साथी और छोटा राजन गैंग के लोग मुंबई सेंट्रल जेल, औरंगाबाद सेंट्रल जेल, अमरावती सेंट्रल जेल और कोल्हापुर सेंट्रल जेल आदि जेलों में बंद हैं। वे जेल अधिकारियों को रिश्वत देकर उस पर हमला कर सकते हैं।

Related posts

अहमदाबाद से मुंबई जा रही एक्सप्रेस सूरत के पास दो हिस्सों में बंट गयी।

Awaaz India TV

Thalapathy Vijay Viral Video: Thalapathy Vijay के गाड़ी संग साथ हुई तोड़फोड़ ।

Awaaz India TV

नेपाल के काठमांडू में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 लोगों की मौत।

Awaaz India TV

मैं सिर झुकाकर अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं–आखिर माफी मांगी पीएम मोदी ने

Awaaz India TV

Sachin Tendulkar Guard Dead : Service Gun से ली खुदकी जान ।

Awaaz India TV

एससी,एसटी रिजर्वेशन में नये कानून के विरोध में आज हुए ‘भारत बंद’ की लेटेस्ट रिपोर्ट

Awaaz India TV

Leave a Comment